ऐप पर पढ़ेंहिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक सोंराव गांव में आयोजित की गई, पूर्व प्रधान के आवास पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक शशि शुक्ला की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम में उपस्थित रहे हिन्दू जागरण मंच के जिला कोआर्डिनेटर विजेन्द्र मणि ने कहा कि भारत देश को स्वालंबी बनाना मंच का मुख्य उद्देश्य है। जिससे देश का कोई युवा घर पर बेरोजगार न बैठे। युवा देश की रीढ़ हैं, जब तक देश का हर युवा रोजगार से नहीं जुड़ जाता तरक्की होना संभव नहीं है। मंच के संयोजक शशिकांत शुक्ल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले, इस बात की जानकारी सभी तक पहुंचाना मंच का मूल उद्देश्य भी है। इस मौके पर ज्ञान चन्द बर्मा, संग्राम चौरसिया, कमलेश पंाडेय, राजेन्द्र पाल,विनय कांत शुक्ला, श्री नाथ गुप्ता, साधू शुक्ला, जयशंकर, प्रसिद्धी पाल, फूल चन्द, मूल चन्द, लालमणि सरोज, विवेक तिवारी सहित कई गणमान्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कई को विभिन्न पदों पर मनोनित किया गया।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran July 09, 2023 11:16 UTC