हिन्दू जागरण मंच ने फूंका आतंकवाद का पुतला - News Summed Up

हिन्दू जागरण मंच ने फूंका आतंकवाद का पुतला


प्रयागराज ब्यूरो । हरियाणा में विहिप की शोभायात्रा पर हुए पथराव और आगजनी की घटना के विरोध में गुरुवार को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सिविल लाइंस सुभाष चौराहा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। आचार्य राजेश त्रिपाठी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश में कुछ अराजकतत्व माहौल बिगाडऩे की साजिश में शामिल रहते हैं। जिसका नतीजा है कि आए दिन हिन्दुओं पर हमले की घटनाएं हो रही हैं। आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस मौके पर विश्वपति शुक्ला, रचना सिंह, राकेश त्रिपाठी महाकाल, चंद्र विजय सिंह, अजय कुमार, रमाशंकर शुक्ला, भोला यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, आशीष, अनिकेश पांडेय, देवेंद्र कुमार मिश्रा, जयवर्धन त्रिपाठी, संजय पासवान, मधु सिंह, देवाशीष भट्टाचार्य, पंकज दुबे, अवधेश यादव, धर्मेंद्र शुक्ला्र, अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।


Source: Dainik Jagran August 03, 2023 19:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */