हिमालय कंपनी के मालिक ने की रिलायंस और पतंजलि प्रोडेक्ट्स का बहिष्कार करने की अपील? जानिए इसकी सच्चाई - Dainik Bhaskar - News Summed Up

हिमालय कंपनी के मालिक ने की रिलायंस और पतंजलि प्रोडेक्ट्स का बहिष्कार करने की अपील? जानिए इसकी सच्चाई - Dainik Bhaskar


Hindi NewsNo fake newsThe Owner Of The Himalaya Company Appealed To Boycott The Products Of Reliance And Patanjali? Know Its Truthफेक न्यूज एक्सपोज: हिमालय कंपनी के मालिक ने की रिलायंस और पतंजलि प्रोडेक्ट्स का बहिष्कार करने की अपील? जानिए इसकी सच्चाई7 घंटे पहलेकॉपी लिंकक्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स लोगों से बोल रहा है कि रिलायंस और पतंजलि के प्रोडेक्ट का बहिष्कार करो। इन कंपनियों के प्रोडेक्ट की जगह किसी और कंपनी के प्रोडेक्ट खरीदो। क्योंकि रामदेव का ज्यादातर पैसा RSS (राष्ट्र स्वंय संघ) के लिए हथियार खरीदने में काम आ रहा है।दावा किया जा रहा है कि वीडियो में भाषण देते हुए दिख रहा शख्स हिमालय कंपनी का मालिक है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों से अपील की जा रही है कि वह हिमालय कंपनी के प्रोडेक्ट्स का बहिष्कार करें।ये वीडियो जांच के लिए हमें भास्कर हेल्पलाइन पर भी मिला।और सच क्या है? वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें पूरा वीडियो टाइम्स एक्सप्रेस नाम के यूट्यूब चैनल पर खबर के साथ मिला।चैनल के मुताबिक, वीडियो में भाषण देते हुए दिख रहे शख्स का नाम वकील भानु प्रताप सिंह है। CAA पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद वकील भानु प्रताप ने दिल्ली के मुस्तफाबाद में धरने पर बैठी जनता को संबोधित किया। ये वीडियो चैनल पर 25 जनवरी 2020 को अपलोड हुआ था।पड़ताल के अगले चरण में हमने वकील भानु प्रताप सिंह का सोशल मीडिया अकाउंट सर्च किया।


Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 12:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */