होम क्वारंटाइन: कोविड पॉजिटिव फैला रहा था संक्रमण, मामला दर्ज - News Summed Up

होम क्वारंटाइन: कोविड पॉजिटिव फैला रहा था संक्रमण, मामला दर्ज


Hindi NewsLocalRajasthanPaliKovid Positive Was Spreading Infection, Case RegisteredAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहोम क्वारंटाइन: कोविड पॉजिटिव फैला रहा था संक्रमण, मामला दर्ज16 घंटे पहलेकॉपी लिंकनाना थाने का मामला, होम क्वारंटीन कर रखा था फिर भी घूम रहा थापाली। कोविड पॉजिटिव आने पर एक युवक को होम क्वारंटाइन किया गया लेकिन वह घर में रहने की अपेक्षा मोहल्ले व गांव में घूमकर कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाना थाना क्षेत्र के आपदा प्रबंध अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि नाना थाना क्षेत्र के लुंडारा निवासी हनुमंत सिंह (32) पुत्र मदनसिंह राजपूत कोरोना पॉजिटिव था। जिसे होम क्वारंटाइन किया गया था लेकिन वह गत कई दिनों से घर के बाहर घूम फिर रहा था। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का डर रहता है। इसकी जानकारी मिलने पर नाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने लोगों से अपील की हैं कि जो होम क्वारंटान में है वह घर पर रहने के दौरान कोविड गाइड लाइन की पालना करे ।अपना रेजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर किसी और को नहीं देवे। किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो तो हेल्प लाइन नम्बर पर परामर्श लेवे तथा डॉक्टर से सलाह पर अति आवश्यक होने पर ही चिकित्सालय जाए। कोविड संक्रमित व्यक्ति के परिजन भी प्रोटोकॉल की पालना करे।पुलिस रख रही नजरकोविड पॉजिटिव व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर निगरानी में रहते है और कम्प्यूटर सिस्टम में पता चल जाता है कि व्यक्ति घर पर हैं या बाहर घूम कर गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहा है ।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2021 17:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */