होशंगाबाद का जघन्य हत्याकांड: मानसिक रोगियों जैसा बर्ताव कर रहा डॉ. मंत्री - News Summed Up

होशंगाबाद का जघन्य हत्याकांड: मानसिक रोगियों जैसा बर्ताव कर रहा डॉ. मंत्री


होशंगाबाद, नईदुनिया। ड्राइवर वीरू उर्फ वीरेंद्र की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाला डॉ. सुनील मंत्री के बर्ताव को देखते हुए करीब दो दर्जन पुलिसकर्मियों के सुरक्षा घेरे में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. मंत्री का मेडिकल परीक्षण किया। इसमें पाया गया कि ब्लडप्रेशर और शुगर लेवल बढ़ने तथा सोडियम बैलेंस गड़बड़ाने के कारण वह मानसिक रोगियों जैसी हरकतें कर रहा है।पूछताछ में आरोपित डॉ. सुनील मंत्री ने बताया कि वीरू शक के कारण उसे परेशान कर रहा था। वीडियो और ऑडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। इसी कारण उसकी हत्या कर दी। जांच टीम भोपाल रवाना पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि आरोपित डॉ. मंत्री द्वारा पत्नी सुषमा की मृत्यु के संबंध में जानकारी देने के बाद एक विशेष टीम बनाकर जांच के लिए भोपाल भेजी है। जो हमीदिया अस्पताल में सुषमा के भर्ती दिनांक से लेकर मृत्यु दिनांक तक का रिकॉर्ड देखेगी। वहीं ड्राइवर वीरू के शव के टुकड़ों का डीएनए टेस्ट भोपाल के मेडिको लीगल संस्थान में कराया जाएगा।Posted By: Vikas Jangra


Source: Dainik Jagran February 07, 2019 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */