Bhandara News पुलिस ने अवैध तरीके से रेत का वहन कर रहो दो ट्रैक्टर पकड़े। यह कार्रवाई 23 फरवरी को की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से दो ट्रैक्टर समेत कुल 13 लाख 12 हजार रुपए का माल जब्त किया है।मोहाड़ी तहसील के नरसिंगटोला निवासी आरोपी गोपीचंद किशन बोंदरे (30)नीलज खेत परिसर में स्थित संत कबीर आश्रम परिसर में अवैध तरीके से रेत का वहन करते नजर आए। ट्रैकटर में लगभग एक ब्रास रेत भरी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 लाख का ट्रैक्टर और 6 हजार की रेत ऐसा कुल 6 लाख 6 हजार का माल जब्त किया। दूसरी कार्रवाई में आरोपी नरसिंहटोला निवासी शैलेश रामदास शेंडे (25) उसी क्षेत्र में अवैध रेत ढुलाई करते पकड़ा गया। उसके पास से ट्रैक्टर और एक ब्रास रेत ऐसा कुल 7 लाख 6 हजार रुपए का माल जब्त किया गया।इस मामले में पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे तथा पुलिस निरीक्षक चिंचोलकर के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस उपनिरीक्षक सोनपितरे, पुलिस हवलदार तुमाने एवं स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त रूप से की। मामले की आगे की जांच करडी पुलिस द्वारा की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar February 24, 2026 10:52 UTC