‘पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देंगे…’ काबुल अस्पताल में 400 मौतों पर अफगान सरकार की शहबाज को दो टूक - News Summed Up

‘पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देंगे…’ काबुल अस्पताल में 400 मौतों पर अफगान सरकार की शहबाज को दो टूक


अफगानिस्तान में काबुल के रिहैब हॉस्पिटल पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को दो‑टूक चेतावनी दी है. तालिबान प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि यह हमला मानवता के खिलाफ अपराध है और अफगान सरकार पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है. पाक‑अफगान तनाव और सीमा के हालाततालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में स्थिरता नहीं चाहता. उन्होंने यह भी कहा कि लाखों शरणार्थियों को जबरन अफगानिस्तान भेजा गया, उनकी संपत्तियां और व्यवसाय छीन लिए गए. तालिबान ने पाकिस्तान से तत्काल इस कार्रवाई को रोकने और सीमा उल्लंघन की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने की मांग की है.


Source: NDTV March 17, 2026 10:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */