देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) के नए महानिदेशक (DG) की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने पात्र उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।मंत्रालय में उप सचिव अमरेन्द्र सिंह की ओर से इस बारे में जारी सर्कुलर के अनुसार, इस पद के लिए विस्तृत रिक्ति परिपत्र और आवेदन पत्र सूचना प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट www.mib.gov.in पर Vacancy खंड से डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई 2023 है।सर्कुलर के अनुसार, इस पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर अगले कार्यकाल यानी तीन साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। (लेकिन चुने गए आवेदक की इस पद पर नियुक्ति दो कार्यकाल से ज्यादा नहीं होगी।)संबंधित डॉक्यूमेंट्स (जैसे-शैक्षिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र आदि) समेत पूर्ण रूप से भरा गया आवेदन पांच जुलाई 2023 तक Sh. Amarendra Singh, Deputy Secretary (IP&MC Section), Ministry of Information & Broadcasting, Room No.760, 7th Floor, Shastri Bhawan, New Delhi-110001 के पते पर भेजा जा सकता है।इस बारे में जारी नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।बता दें कि आईआईएमसी सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। वर्तमान में प्रो. संजय द्विवेदी इसके महानिदेशक पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
Source: NDTV June 28, 2023 17:59 UTC