नई दिल्ली।कम कीमत और ज्यादा माइलेज वाली कारें देश में ज्यादा पसंद की जाती हैं। अगर आप सस्ती और ज्यादा माइलेज वाली कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं। यहां हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद 4 लाख से कम की बेस्ट कारों के बारे में बता रहे हैं। इन कारों का माइलेज भी शानदार है।मारुति ऑल्टो ऑल्टो सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है। इसमें 0.8-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। 796cc का यह इंजन 47hp का पावर जेनरेट करता है। यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है। इस कार में आपको 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, एबीएस और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे लेटेस्ट फीचर मिलेंगे। मारुति ऑल्टो का माइलेज पेट्रोल वर्जन में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी मोड में 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। इसकी शुरुआती कीमत 2.94 लाख रुपये है।रेनॉ क्विड 4 लाख रुपये से कम कीमत में आप रेनॉ की यह छोटी कार भी खरीद सकते हैं। एसयूवी जैसे लुक वाली यह कार दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें एक 54 PS पावर वाला 0.8-लीटर और दूसरा 68 PS पावर वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है। इसमें भी आपको 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स समेत अन्य फीचर मिलेंगे। 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं, 1.0-लीटर इंजन का माइलेज मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.7 किलोमीटर और एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की शुरुआती कीमत 2.92 लाख रुपये है।मारुति एस-प्रेसो मारुति सुजुकी की यह माइक्रो-एसयूवी भी 4 लाख से कम कीमत में आती है। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 67bhp का पावर जेनरेट करता है। मारुति की इस छोटी कार में आपको 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और इम्मोबिलाइजर जैसे फीचर मिलेंगे। मारुति एस-प्रेसो का माइलेज STD, LXI वेरियंट्स में 21.4 किलोमीटर, जबकि VXI, VXI+ वेरियंट में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है। पढ़ें: 4 दमदार इलेक्ट्रिक बाइक, माइलेज 160 km तक
Source: Navbharat Times April 15, 2020 12:38 UTC