जुलाई महीना टमाटर के लिए खासजुलाई का महीना टमाटर की खेती के लिए सबसे सही माना जाता है. टमाटर के पौधों का विकास 21 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच हो सकता है. किसान दशरथ सिंह बताते हैं कि अगर जुलाई महीने में टमाटर का पौधा खेतों में लगाया जाए तो महज एक से डेढ़ महीने में बढ़िया उत्पादन मिल सकता है. वायु प्रवाह और बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए टमाटर के पौधों के बीच उचित दूरी महत्वपूर्ण है. अब अगर बाजार में 100 रुपये किलो के हिसाब से भी टमाटर का भाव मिला तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इससे एक से डेढ़ महीने में कितनी कमाई हो सकती हैं.
Source: Dainik Jagran July 09, 2023 06:06 UTC