Hindi NewsLocalRajasthanKotaACB Court Rejects Bail Application Of Opium Factory General Manager Shashank Yadav Accused Of Bribery Kota Rajasthan16.32 लाख के साथ पकड़ाया था IRS: ACB कोर्ट ने आरोपी अफीम फैक्ट्री महाप्रबंधक शशांक यादव की जमानत अर्जी खारिज कीकोटा 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटो- कोर्ट ने नीमच अफीम फैक्ट्री के कार्यवाहक महाप्रबंधक IRSअफसर शशांक यादव की जमानत अर्जी खारिज की है।ACB कोर्ट ने नीमच अफीम फैक्ट्री के कार्यवाहक महाप्रबंधक IRSअफसर शशांक यादव की ओर से पेश जमानत अर्जी खारिज की है। न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने सुनवाई के बाद जमानत खारिज करते हुए टिप्पणी कि भ्रष्टाचार, जो एक सामाजिक बुराई है। यदि इस प्रकार के अपराध में आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो उससे सामाजिक बुराई का उन्मूलन होना कदापि संभव नहीं होगा, और भ्रष्टाचार के अपराधों में बढ़ोतरी होगी।जिससे सामाजिक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।आरोपी की ओर से शत्रुता व षड्यंत्र के आधार पर कार्रवाई बताई गई। पिता द्वारा दी गई राशि को परिचित राघवेंद्र यादव को लौटाने की बात कहते हुए जमानत की गुहार लगाई थी। आरोपी शशांक 23 जुलाई से न्यायिक अभिरक्षा में है। कोर्ट ने 6 अगस्त तक जेल भेजने के आदेश जारी किए हुए है।ये था मामलाकोटा ACB ने सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर 17 जुलाई को हैंगिंग ब्रिज टोल नाके पर आरोपी की गाड़ी को रुकवाकर आकस्मिक चैकिंग की। उसकी गाड़ी में मिठाई के डिब्बे में रखे 15 लाख व लैपटॉप के बैग और पर्स से 1.32 लाख यानी कुल 16 लाख 32 हजार 410 रुपए जब्त किए। ACB की टीम ने जब्त रकम के बारे में पूछताछ की तो आरोपी संतोषजनक नही दिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया था।सैम्पल पास करने की एवज में होती थी वसूलीACB को सूत्र ने बताया था कि अफीम की बढ़िया गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत ज्यादा बताकर 10 आरी,12 आरी का पट्टा दिलवाने के लिए प्रति किसान से 60 से 80 हजार रुपए की वसूली जाती है। जो किसान रुपए नहीं देता। उसकी अफीम को घटिया बताकर या गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत कम कर देते थे। सूत्र ने बताया था कि अफीम लैब के अजीत सिंह व कोडिंग टीम के दीपक कुमार यादव ने दलालों के जरिये 6 हजार से ज्यादा किसानों से 10 आरी, 12 आरी के पट्टे दिलवाने के नाम पर 30 से 36 करोड़ रुपए एडवांस वसूल कर लिए है। शशांक यादव, अवैध रूप से वसूल किए गए लगभग 15 लाख रुपए, पुलिस का लोगो लगी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी से चित्तौड़गढ़- कोटा होता हुआ गाजीपुर जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 13:54 UTC