ऐप पर पढ़ेंदेवघर।प्रतिनिधिगिरी वनवासी कल्याण परिषद नगर शाखा देवघर की बैठक शनिवार को नगर अध्यक्ष प्रदीप बाजला के आवास पर की गयी। इस दौरान सर्वप्रथम तीन बार ओम का उच्चारण के साथ बैठक की शुरुआत की गई। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वनवासी कल्याण परिषद के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस संबंध में नगर अध्यक्ष ने कहा कि वनवासी कल्याण परिषद का श्रद्धा जागरण कार्यक्रम 18 एवं 19 मार्च को तय किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक की नियुक्ति की गई। जिसमें संयोजक संजीव जजवाड़े को बनाया गया। आगामी कार्यक्रम होली मिलन समारोह गिरी वनवासी कल्याण परिषद में आदिवासी भाई बहनों के साथ धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसके संयोजक ममता गुप्ता और सहसंयोजक विजया सिंह को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गिरी वनवासी कल्याण परिषद नगर शाखा द्वारा पांच एकल विद्यालय चल रहा है। इस एकल विद्यालय की देखरेख किस प्रकार से हो उस पर भी चर्चा की गई। गिरी वनवासी कल्याण परिषद श्रद्धाजागरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी भाई बहन का आगमन होगा। इसके लिए एक कमेटी का विस्तार भी किया गया। इस अवसर पर प्रदीप बाजला, जगमोहन टिबड़ेवाल, सचिन सुल्तानिया, संजीव जजवाड़े, पंकज सिंह भदोरिया, ममता गुप्ता, विजया सिंह, बुधन हेम्ब्रम, संजय बाजला, पवन टमकोरिया, अनिल टेकरीवाल, सुरेंद्र सिंघानिया, संजय खेतान एवं बनवासी के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran February 11, 2023 21:56 UTC