2 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त: झारखंड से स्टील की चद्दरों के नीचे छुपा कर लाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, 21 साल का एक युवक गिरफ्तार - News Summed Up

2 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त: झारखंड से स्टील की चद्दरों के नीचे छुपा कर लाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, 21 साल का एक युवक गिरफ्तार


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurTwo Crore Doda Poppy Was Being Brought From Jharkhand By Hiding Under The Sheets Of Steel, The Police Caught2 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त: झारखंड से स्टील की चद्दरों के नीचे छुपा कर लाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, 21 साल का एक युवक गिरफ्तारजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर जिले के बाप थाना क्षेत्र में बुधवार को दो करोड़ रुपए मूल्य के डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया तस्कर।बाप थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने एक ट्रेलर से करीब दो करोड़ रुपए की 24.55 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद की। इस दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। यह डोडा पोस्त झारखंड से स्टील की चद्दरों के नीचे छुपा कर लाया जा रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक(जोधपुर ग्रामीण) ने इतनी बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी व अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धड़पकड़ अभियान के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सूचना मिली कि एक ट्रेलर में बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त लाया जा रहा है। इसके बाद जोधपुर पुलिस की स्पेशल टीम, फलोदी, जाम्बा, भोजासर व बाप थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमों ने बीकानेर जोधपुर सीमा पर नाकाबंदी प्रारम्भ कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान एक ट्रेलर को रोक उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने देखा कि ट्रेलर में स्टील की चद्दर भरी हुई है।खलासी हुआ फरारगहन जांच के दौरान इन चद्दरों के नीचे बोरों में भरा डोडा पोस्त नजर आया। पुलिस के जवानों ने चद्दरों को हटाकर बोरों को बाहर निकाला। ट्रेलर में कुल 24 क्विंटल 55.5 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर तस्कर 21 वर्षीय रमेश पुत्र केसाराम विश्नोई निवासी चन्द्रनपुरा पुलिस थाना लोहावट को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान मौका देख ट्रेलर का खलासी सुनील पुत्र रिडमलराम विश्नोई भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अब तथा ट्रेलर के मालिक, डोडा पोस्त सप्लायर के साथ स्थानीय खरीदार तस्करों के बारें में सूचना एकत्र कर रही है। पुलिस थाना बाप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस अवैध डोडा पोस्त की अनुमानित बाजार मूल्य 2 करोड़ रुपए है।उल्लेखनीय है कि पश्चिमी राजस्थान में अफीम व डोडा पोस्त का सेवन व्यापक स्तर पर होता आया है। इसकी बिक्री पर सरकार ने रोक लगा दी। इसके बाद इसकी तस्करी बहुत अधिक बढ़ गई। अधिकांश अफीम व डोडा पोस्त मध्य प्रदेश व चित्तौड़गढ़ से जोधपुर आता रहा है। लेकिन इस रूट पर पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद तस्करों ने अब पश्चिमी बंगाल व झारखंड से इसे लाना शुरू कर दिया। कोलकाता से आने वाली रेल में भी कई बार पूर्व में अफीम पकड़ा जा चुका है।


Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 10:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */