Dainik Bhaskar Feb 07, 2019, 04:38 PM ISTजस्टिस ने दो लोगों और तीन कंपनियों को साउथ दिल्ली में पेड़ लगाने का आदेश दियाकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 मार्च की तारीख दी हैनई दिल्ली. जवाब दाखिल करने के लिए और ज्यादा वक्त मांगने वालों से नाराज दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि आप 15 हजार पौधे लगाएं। 2जी मामले में 2 व्यक्तियों और 3 कंपनियों को दोषमुक्त कर दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने हाईकोर्ट में अपील की थी। इस पर कोर्ट ने दोषमुक्त हुए लोगों से जवाब मांगा था। अदालत ने इन लोगों को जवाब दाखिल करने के लिए आखिरी मौका दिया है।26 मार्च को होगी अगली सुनवाई
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 08:48 UTC