एस्टरॉयड लगातार सौरमंडल का चक्कर लगाते हैं और पृथ्वी के पास से गुजरते हैं। लेकिन कई बार ये चट्टानी टुकड़े खतरे की रेंज में चले आते हैं। एस्टरॉयड की पृथ्वी से टक्कर भी हो सकती है। नासा ने आज साल के सबसे बड़े एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यहएस्टरॉयड 2000 फीट चौड़ा है। इतना बड़ा एस्टरॉयड धरती के बहुत करीब आने वाला है। ऐसे में अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिक इसको ट्रैक कर रहे हैं। आइए जानते हैं कितना है इससे खतरा! 2000 फीट बड़ा एस्टरॉयड आज पृथ्वी के करीब आने वाला है जिसे लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। इसका नाम एस्टरॉयड 2001 FD58 है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह इस साल आने वाले सबसे बड़े एस्टरॉयड में से है। एस्टरॉयड नियर अर्थ ऑब्जेक्ट भी कहे जाते हैं, यानी ऐसे खगोलीय पिंड जो पृथ्वी के आसपास मौजूद हैं और कभी न कभी ये धरती से टकरा भी सकते हैं। यह भी एक नियर अर्थ ऑब्जेक्ट है जिसका नम्बर 162882 है। एस्टरॉयड 2001 FD58 का साइज NASA की JPL ने 2000 फीट के करीब बताया है। यानी 610 मीटर के लगभग यह चौड़ा है।एस्टरॉयड 2001 FD58 (162882) पृथ्वी के करीब 75 लाख किलोमीटर के दायरे में से गुजरेगा। यह वो दायरा है जिसके अंदर किसी नियर अर्थ ऑब्जेक्ट का पृथ्वी के पास आना खतरे से खाली नहीं है। JPL के मुताबिक सबसे करीबी बिंदु पर पहुंचने के बाद एस्टरॉयड और पृथ्वी के बीच की दूरी मात्र 65 लाख किलोमीटर रह जाएगी। देखने में यह दूरी बहुत ज्यादा लगती है लेकिन खगोलीय पिंडों की विशालता के सामने यह बहुत छोटी दूरी बन जाती है।एस्टरॉयड की हो जाएगी टक्कर? आज पृथ्वी के करीब एस्टरॉयड 2001 FD58 के अलावा अन्य 2 एस्टरॉयड और आने वाले हैं। इनमें 180 फुट का एस्टरॉयड 1999 AO10 भी शामिल है। यह 40 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। इसी के साथ एस्टरॉयड 2026 BE7 भी धरती के करीब से गुजरने वाला है। यह एस्टरॉयड 170 फीट चौड़ा है। यह 74.6 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। नासा ने इनमें से किसी भी एस्टरॉयड के लिए टकराने जैसी स्थिति की सूचना नहीं दी है। हालांकि इन तीनों ही एस्टरॉयड की लगातार ट्रैकिंग नासा करने वाली है।
Source: NDTV February 14, 2026 10:47 UTC