2019 आम चुनाव के बीच परिवारवाद के पोषक रहे नेहरू-गांधी परिवार पर एक नजरअंकुर अग्निहोत्री। देश की सभी सियासी पार्टियां परिवार के रोग से ग्रस्त हैं। कई राजनेता और कई दल इसी की चपेट में हैं। लेकिन अक्सर बहस सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार के संदर्भ में इसलिए होती है क्योंकि कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी पार्टी है तो जाहिर है कि उसमें वंशवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं।पं. मोतीलाल नेहरू गांधी परिवार के राजनीति में आने का सिलसिला मोतीलाल नेहरू से शुरू होता है। पिछली सदी के पांचवें दशक में कांग्रेस सदस्य के रूप में काम किया और अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में भाग लिया। 1919-1920 और 1928-1929 के दौरान 2 बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अपनी राजनीतिक विरासत बेटे जवाहरलाल नेहरू को सौंपी।जवाहरलाल नेहरू1912 में राजनीति में कदम रखा। 1923 में कांग्रेस का महासचिव बनाया गया। आगे चलकर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के पद पर रहे।विजय लक्ष्मी पंडितपं. मोतीलाल नेहरू की बेटी विजय लक्षमी पंडित राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के साथ सोवियत संघ समेत कई देशों में राजदूत होने के साथ संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली की अध्यक्ष रहीं।इंदिरा गांधीपंडित जवाहरलाल की इकलौती बेटी इंदिरा गांधी को 1958 में कांग्रेस के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रहीं। आगे चलकर देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में उनकी हत्या कर दी गई।फिरोज गांधीइंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी रायबरेली से सांसद रहे। साथ ही नेहरू की कई नीतियों के आलोचक रहे।राजीव गांधीइंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके बड़े बेटे राजीव गांधी ने 1984 में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।संजय गांधीइंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की 1980 में राजनीति में एंट्री हुई। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि इंदिरा की कैबिनेट में संजय गांधी का सीधे तौर पर दखल था। उत्तर प्रदेश के अमेठी से आम चुनाव जीता।सोनिया गांधीराजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी 15 वर्षों तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। अभी संप्रग की चेयरमैन और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीटे से सांसद हैं।राहुल गांधीराजीव-सोनिया के पुत्र राहुल गांधी अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। साथ ही अमेठी से सांसद भी हैं।प्रियंका गांधी2019 चुनाव में सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका ने राजनीति में एंट्री की है। उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया है। साथ ही वह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की प्रभारी भी हैं। यह पहली बार है जब प्रियंका को कांग्रेस में जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वह गाहे- बगाहे राहुल और सोनिया गांधी के साथ चुनावी रैलियों में देखी जाती थीं।मेनका गांधीपति संजय गांधी की मौत के बाद राजनीति में कदम रखा। पारिवारिक खटास के चलते कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल हुईं। पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं।वरुण गांधीसंजय-मेनका के पुत्र वरुण गांधी अभी सुल्तानपुर सीट से सांसद हैं।Posted By: Sanjay Pokhriyal
Source: Dainik Jagran April 09, 2019 05:56 UTC