22 परियोजनाओं का विधायक ने किया लोकार्पण - News Summed Up

22 परियोजनाओं का विधायक ने किया लोकार्पण


विधायक रामचंद्र यादव ने सोमवार को राजकीय बालिका छात्रावास परिसर में एक साथ 22 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने विधायक निधि व पूर्वांचल विकास निधि से बनी लगभग 10 किलोमीटर सड़क का भी लोकार्पण किया। इन सड़कों के निर्माण में लगभग तीन करोड़ 94 लाख 70 हजार रुपये की लागत आई है।रुदौली (अयोध्या) : विधायक रामचंद्र यादव ने सोमवार को राजकीय बालिका छात्रावास परिसर में एक साथ 22 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने विधायक निधि व पूर्वांचल विकास निधि से बनी लगभग 10 किलोमीटर सड़क का भी लोकार्पण किया। इन सड़कों के निर्माण में लगभग तीन करोड़ 94 लाख 70 हजार रुपये की लागत आई है।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य योगी सरकार कर रही है। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ रहा है। ग्राम पंचायत का हर मजरा सीसी रोड व इंटरलॉकिग से जोड़ा जा रहा हैं। बताया, 54 सड़कें और स्वीकृत हुई हैं, उनका निर्माण जारी है। विकास के पथ पर रुदौली को अव्वल लाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया और सभी का आभार जताया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता राजेश कुमार, अवर अभियंता आरके विश्वकर्मा, संदीप यादव, भाजपा नेता निर्मल शर्मा, सभासद कुलदीप सोनकर, जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, राम सनेही लोधी, पवन राजपूत, अनिल मिश्र, मुकेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे। - छात्रावास का किया निरीक्षण विधायक ने कस्तूरबा गांधी स्कूल के बगल निर्माणाधीन राजकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। गंदगी व झाड़ झंखाड़ देख कर नाराजगी जाहिर की और अधूरे पड़े कार्य को दो सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि छात्रावास का लोकार्पण डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से कराया जाएगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 05, 2021 17:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */