24 घंटे में रिकॉर्ड 3.14 लाख नए कोरोना मरीज मिले, 1.78 लाख ठीक हुए, आंकड़े देखें - News Summed Up

24 घंटे में रिकॉर्ड 3.14 लाख नए कोरोना मरीज मिले, 1.78 लाख ठीक हुए, आंकड़े देखें


24 घंटे में रिकॉर्ड 3.14 लाख नए कोरोना मरीज मिले, 1.78 लाख ठीक हुए, आंकड़े देखेंRizwan Noor Khanकोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमितों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिए हैं। महाराष्‍ट्र समेत 5 राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा संक्रमित मिले हैं। वहीं, यूपी, दिल्‍ली समेत 6 राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा एक्टिव केस हो गए हैं। इस बीच वैक्‍सीन लाभार्थियों की संख्‍या 13 करोड़ के पार पहुंच गई है। आइये देखते हैं कोरोना के ताजा आंकड़े।कोरोना केस का नया रिकॉर्ड बनास्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,14,835 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी संख्‍या में इससे पहले कभी नए मरीज नहीं मिले हैं। यह अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। बीते करीब 10 दिनों से हर दिन 2 लाख ज्‍यादा नए केस मिल रहे हैं। सबसे ज्‍यादा केस महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली समेत 10 राज्‍यों में दर्ज किए गए हैं।दूसरी बार 2 हजार से ज्‍यादा मौतेंकोरोना मौतों और रिकवरी संख्‍या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में 2,104 मौतें दर्ज की गई हैं। पिछले 4 महीनों में यह दूसरी बार है जब दैनिक मौतों की संख्‍या 2 हजार के पार हुई है। इस बीच पिछले 24 घंटे में 1,78,841 मरीजों को रिकवर किया गया है। बीत‍े 4 महीने में यह सर्वाधिक रिकवरी संख्‍या है।6 राज्‍यों में एक्टिव केस शीर्ष परफरवरी से एक्टिव केस की संख्‍या में जबरदस्‍त इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख से अधिक ऐक्टिव केस बढ़ने से वर्तमान एक्टिव केस की संख्‍या 22,91,428 हो गई है। सबसे ज्‍यादा एक्टिव 6 राज्‍यों में हैं। महाराष्‍ट्र 6.97 लाख, उत्‍तर प्रदेश में 2.42 लाख, कर्नाटक में 1.76 लाख, केरल में 1.35 लाख, छत्‍तीसगढ़ में 1.22 लाख और दिल्‍ली 96 हजार से ज्‍यादा एक्टिव केस मौजूद हैं।24 घंटे में 22 लाख लोगों को वैक्‍सीनताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्‍या 1.59 करोड़ के पार हो गई है। इनमें से 1.34 करोड़ मरीज रिकवर हो चुके हैं। जबकि, 1.84 लाख मरीजों की वायरस से मौत हो चुकी है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 22,11,334 लोगों को वैक्‍सीन लगाई गई है। वैक्‍सीन लाभार्थियों की संख्‍या 13 करोड़ के पार हो गई है।…NEXTये भी पढ़ें : मनुष्‍य के बाद पहली बार 9 गोरिल्‍ला को लगी कोरोना वैक्‍सीन2 अरब लोग दूषित पानी पीने को मजबूर, पढ़ें धरती के पानी पर रिपोर्टआईपीएल में कब कौन सा मैच किसके साथ होगा, देखें फुल शिड्यूल3 महीने में 15 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, सचिन भी शामिलएक्टर बनने से पहले सेल्‍समैन थे अरशद वारसी, डांस ने बदली किस्‍मत


Source: Dainik Jagran April 22, 2021 06:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */