25 मिनट में 11 करोड़ के गहनों की लूट...20 करोड़ रु. के गहने की सिक्यूरिटी में रखा था एक गार्ड...वो भी बिना बंदूक वाला - News Summed Up

25 मिनट में 11 करोड़ के गहनों की लूट...20 करोड़ रु. के गहने की सिक्यूरिटी में रखा था एक गार्ड...वो भी बिना बंदूक वाला


मुजफ्फरपुर. (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur News) में मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) में बुधवार की सुबह लूट की बड़ी घटना हुई। 5 हथियारबंद अपराधी कंपनी के ऑफिस में घुसे और गार्ड व कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर उन्हें पीटते हुए ऑफिस के किचन में बंद कर दिया। फिर 25 मिनट के अंदर 11 करोड़ रु. (11 Crore robbed from Muthoot Finance in Bihar) के करीब सोने के गहने (33 किलो) व दो लाख नकद लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि ब्रांच में 20 करोड़ से ज्यादा के गहने रहने के बावजूद सुरक्षा के नाम पर एक ही गार्ड की तैनाती थी, वो भी बिना बंदूक के। घटना सदर थाने से महज 100 मीटर दूर भगवानपुर इलाके में हुई, लेकिन 40 मिनट बाद भी थानेदार को वारदात की जानकारी नहीं थी।जाम में फंसी गाड़ियों को निकाल रहे थे थानेदारफाइनेंस कंपनी में लूटकांड के 40 मिनट बाद भी सदर थाने के थानाध्यक्ष सुनील रजक को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्हें जब कॉल किया गया तो बताया कि गोबरसही में ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियों को निकलवा रहा हूं। लूट की जानकारी नहीं है। अगर आप लोगों को जानकारी मिले तो मुझे भी बताइएगा।कस्टमर बनकर घुसे थे 5 अपराधी, साथ लाए थे 3 बैगअपराधी अपने साथ 3 बैग लाए थे। लेकिन जब तीनों भर गए तो ऑफिस के स्टाफ से तीन और बैग छीनकर उसमें गहने भरे। छह बैग में इतना गहना था कि उसके चेन तक ठीक से बंद नहीं हो रहे थे। बैग कम पड़ने से अपराधी करीब 9 करोड़ के गहने छोड़ कर चले गए। अपराधी कस्टमर बनकर लोन लेने के बहाने घुसे थे। यहां तैनात गार्ड मनोज ठाकुर बिना बंदूक के था। अपराधियों ने मैनेजर को सिर पर पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। फिर उनसे चाबी लेकर लॉकर खोला। लोन के लिए गिरवी रखे गए 2200 ग्राहकों के करीब 20 करोड़ रु. का 64.5 किलो सोना लॉकर में था।बाकी अपराधी जगह-जगह पर संभाले हुए थे मोर्चाअभी तक की जांच में पता चला है कि 5 हथियारबंद अपराधी ही मुथूट के आफिस में घुसे थे। लेकिन करीब दर्जनभर अपराधी भगवानपुर में जगह-जगह मोर्चा संभाले हुए थे। लूट के बाद अपराधी बाइक से एमएलसी वाली गली में निकले। जहां पहले से एक स्कॉर्पियो खड़ी थी। इससे भी कुछ अपराधी निकले। फिर रेवा रोड से पताही में एनएच पर चढ़ गए। इसके बाद फोरलेन किनारे अपराधियों ने अपना मोबाइल फेंक दिया, जो पुलिस को मिले हैं।कंपनी ने 9 करोड़ का ही कराया है बीमाएसएसपी मनोज कुमार ने बताया, मुथूट फाइनेंस कंपनी की अधिकतम लिमिट 9 करोड़ रुपए की ही है। इतने गहने रखने का इंश्योरेंस भी कराया गया है। स्वाभाविक है कि लॉकर में लिमिट से कम ही गहना रहा होगा। प्रारंभिक स्तर पर स्टाफ ने 32.936 किलोग्राम गहने की लूट बताई है। वहीं, एक स्टाफ का कहना है कि लॉकर में हमेशा लिमिट से अधिक गहना रहता था।अब पुलिस का खौफ नहीं बचा : शमीअपराधियों में पुलिस का रूआब नहीं बचा। खास कर शहरी इलाके में पुलिस का सिस्टम फेल हो चुका है। लोगों में दहशत का माहौल है। डीजीपी को हस्तक्षेप करने की जरूरत है। -डॉ. एकबाल मोहम्मद शमी, राजद के प्रदेश प्रवक्ता


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 08:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */