Hindi NewsNationalMonsoon Kerala News And Updates| Heavy Rainfall Expected On 2nd & 3rd June No Heatwave This Year Due To Two Back to back CyclonesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप3 जून को केरल पहुंचेगा मानसून: लगातार आए दो तूफानों की वजह से देश में कहीं हीटवेव नहीं, अरुणाचल में बारिश से हाईवे का हिस्सा ढहानई दिल्ली 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोसमुद्री तूफान यास की वजह से कई राज्यों में तेज बारिश हुई है।साउथ वेस्ट मानसून 3 जून को केरल पहुंचेगा। 2 और 3 जून को यहां भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में रविवार को मौसम बदल गया और हल्की बारिश हुई। अगले 2-3 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि के मुताबिक, एक के बाद एक आए दो चक्रवाती तूफानों के कारण इस साल कहीं हीटवेव नहीं चलेगी।उधर, अरुणाचल प्रदेश में भी इस समय भारी बारिश हो रही है। राजधानी ईटानगर में सोमवार को इंदिरा गांधी पार्क के पास बारिश की वजह से NH-415 का एक हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि तब उस पर ट्रैफिक नहीं था। हालांकि दूसरी लेन पर ट्रैफिक चल रहा था।#WATCH | Arunachal Pradesh: A portion of the National Highway-415, collapses after heavy rainfall, near Indira Gandhi Park in Itanagar pic.twitter.com/CoEUOIKB7N — ANI (@ANI) May 31, 2021कई राज्यों में बारिश से ठंडा मौसमसमुद्री तूफान ताऊ ते और यास की वजह से मध्यप्रदेश, यूपी, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मई में भी बारिश हो रही है। साथ ही बादल छाए होने की वजह से अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को आंधी चलने के साथ तेज बारिश हुई।रविवार शाम को दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चली। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के अनुमान के बावजूद दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 106 दर्ज किया गया।दिल्ली से सटे गुड़गांव में रविवार शाम को तेज बारिश हुई।इस बार सामान्य रहेगा मानसूनबीती 27 मई को मौसम विभाग ने 31 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जाहिर की थी। आमतौर पर मानसून के आने की तारीख 1 जून होती है। मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल सामान्य बारिश का अनुमान है। जून से सितंबर के बीच होने वाली इस मानसूनी बारिश में चावल, मक्का, सोयाबीन और कपास की बुवाई होती है। इस सीजन में होने वाली बारिश पर देश की आधी खेती निर्भर करती है।मध्यप्रदेश के भोपाल में रविवार को हुई बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।स्काईमेट ने मानसून के केरल पहुंचने का दावा कियानिजी एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक, मानसून केरल पहुंच चुका है। हालांकि, मौसम विभाग इसके 3 जून को केरल के तट पर पहुंचने की भविष्यवाणी कर रहा है।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 10:52 UTC