Hindi NewsLocalJharkhandRanchiJharkhand Lockdown Latest News; Hemant Soren | CM Soren Says State Will Be Unlocked From June 3Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप3 जून से अनलॉक होगा झारखंड: CM हेमंत सोरेन ने कहा- हमने कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है, आप बताएं कैसी होनी चाहिए अनलॉक-1रांची 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकराज्य में 22 अप्रैल को लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) की घोषणा की गई थी। (फाइल फोटो )झारखंड 3 जून से अनलॉक हो जाएगा। इस प्रक्रिया को अलग-अलग फेज में लागू किया जाएगा। झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों से अनलॉक-1 पर उनके सुझाव भी मांगे हैं।CM ने कहा- 'स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में आपके दिए सहयोग से हमने कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है। जीवन और जीविका के इस संघर्ष में अब हमारा ध्यान जीविका पर है। इसलिए आप अपने बहुमूल्य विचार कमेंट कर साझा करें की कैसा होनी चाहिए अनलॉक 1 की प्रक्रिया?' साथियों, कैसा होना चाहिए अनलॉक 1 ? स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में आपके दिए सहयोग से हमने कोरोना के दूसरे लहर पर क़ाबू पा लिया है।जीवन और जीविका के इस संघर्ष में अब हमारा ध्यान जीविका पर है।इसलिए आप अपने बहुमूल्य विचार कमेंट कर साझा करें की कैसा होनी चाहिए अनलॉक 1 की प्रक्रिया? — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 31, 202122 अप्रैल से राज्य में लागू है लॉकडाउनराज्य में 22 अप्रैल को लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) की घोषणा की गई थी। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सख्ती बरती गई थी। पहले यह 29 मई तक लागू किया गया था। इसके बाद इसमें अलग-अलग बदलाव के साथ 3 जून तक बढ़ाया गया था।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 06:30 UTC