कोरोना संक्रमण की दर घटने के बाद यूपी में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया। अगले महीने कोरोना वैक्सीन की 9 से 10 करोड़ खुराक की सप्लाई करेगी सीरम इंस्टिट्यूट। कोरोना को लेकर कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी तकरार। मॉनसून के केरल पहुंचने को लेकर दो अनुमान।Navigating you to next part30 May 2021, 08:13:57 PM ISTअपना फ्री ट्रायल स्टार्ट करें Navbharat Gold members get all these benefits Exclusive Podcasts & audio stories in your own Hindi languageUnlimited access to all editions of NBT E-paperAd Free Experience across all your devices. Download Audio and Listen on the Go! Special Offers and Exciting Times Reward Points. यह भी सुनें या पढ़ें : न्यूजकास्ट 29 मईयह भी सुनें या पढ़ें :पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजेता है।आवाज़ : कोमिका माथुरयह भी सुनें या पढ़ें : न्यूजकास्ट 29 मईयह भी सुनें या पढ़ें : न्यूजकास्ट 28 मई'हिंदुस्तान की महंगाई के चार बड़े कारण दिखाई पड़ते हैं। इनमें से दो सबसे बड़े कारण इम्पोर्टेड इन्फ्लेशन, जिसको हम पेट्रोलियम पदार्थों से जोड़ते हैं और खाद्यान्न से रिलेटिड जितनी चीजें हैं, एग्रीकल्चर कमोडिटीज और दोनों का जो ऐवरेज वेट आता है, 100 में से लगभग 29 ईच है। तो लगभग 58 से 60 जो हिंदुस्तान में इन्फ्लेशन है, उसके लिए पेट्रोलियम पदार्थ और कृषि पदार्थ जिम्मेदार हैं।'देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारणों पर यह कहना है अरविंद मोहन का, जो लखनऊ यूनिवर्सिटी के इकनॉमिक्स डिपार्टमेंट में प्रफेसर हैं। पूरी बात सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र आज की ताजा खबरों पर।यूपी में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रियाकोरोना संक्रमण की दर घटने के बाद यूपी में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया। 55 जिलों में सिर्फ शनिवार-रविवार रहेगा लॉकडाउन। सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें। वहीं, 600 से ज्यादा एक्टिव केस वाले लखनऊ समेत 20 जिलों में 7 जून तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू।वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक की सप्लाई केरगी सीरमअगले महीने कोरोना वैक्सीन की 9 से 10 करोड़ खुराक की सप्लाई करेगी सीरम इंस्टिट्यूट। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी में दी जानकारी। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब कई राज्य सरकारें टीके की कमी की शिकायत कर रही हैं।कोरोना को लेकर कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी तकरारकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पर साधा निशाना। बोले- कोरोना से लड़ने के लिए साफ नीयत चाहिए, महीने में एक बार निरर्थक बातें नहीं। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने किया पलटवार। कहा- महामारी से लड़ने के लिए सही विपक्ष चाहिए, बिना मतलब की बातें नहीं।मॉनसून के केरल पहुंचने को लेकर दो अनुमानमॉनसून के केरल पहुंचने को लेकर दो अनुमान। निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा- केरल पहुंचा मॉनसून। वहीं मौसम विभाग बोला- 3 जून को पहुंचेगा। इससे पहले मौसम विभाग ने 31 मई तक मॉनसून के केरल पहुंचने का लगाया था अनुमान।ख़बरें काम कीमहंगी होगी हवाई यात्रा1 जून से महंगी होगी हवाई यात्रा। घरेलू उड़ानों के न्यूनतम किराए में लगभग 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान।यूपी में नहीं होंगी 10वीं की परीक्षाएंउत्तर प्रदेश में नहीं होगी 10वीं की परीक्षा। हालात सामान्य हुए तो जुलाई में हो सकती हैं 12वीं की परीक्षाएं।आज का सबसे बड़ा न्यूज़ पॉइंट है, देश में क्यों इतनी तेज़ी से बढ़ रही है महंगाई? पूरी तस्वीर समझने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी के इकनॉमिक्स विभाग के प्रफेसर अरविंद मोहन से बात की नवभारत टाइम्स के लखनऊ-एनसीआर के संपादक सुधीर मिश्र ने :इतिहास में आज का दिन1606 में सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव का निधन। 1826 में पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन। 1987 में गोवा को राज्य का दर्जा मिला।मौसम समाचारमुंबई में प्री मॉनसून ने दी दस्तक। 8 जून से हो सकती है बारिश। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 1-2 दिनों में केरल पहुंच जाएगा मॉनसून।आज का सुविचारगौतम बुद्ध ने कहा था- हजार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजेता है।आवाज़ : कोमिका माथुर मेरा सुझाव
Source: Navbharat Times May 30, 2021 01:46 UTC