अंडर-19 वर्ल्ड कप • अफगानिस्तान के खिलाफ 41.1 ओवर में चेज; 10वें फाइनल में-प्लेयर ऑफ द मैच एरोन जॉर्ज (115) ने अपना पहला शतक लगायापांच बार की चैम्पियन भारतीय टीम अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। यंग इंडिया ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। सेमीफाइनल में भारत ने 311 रन के विशाल लक्ष्य को महज 41.1 ओवर में हासिल कर लिया। यह यूथ वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। टीम की इस रिकॉर्ड जीत के हीरो एरोन जॉर्ज रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट में अपना पहला शतक जड़ा। भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार मेगा इवेंट के फाइनल में पहुंची है। अब भारतीय टीम शुक्रवार को छठे खिताब के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
Source: Dainik Bhaskar February 05, 2026 06:32 UTC