35 हजार में कोरोना की दवा बेच रहा डॉक्टर गिरफ्तार, राजस्थान और हरियाणा में चोरी हो चुकी हैं 2100 वैक्सीनRizwan Noor Khanकोरोना महामारी के दौरान जमाखोर सक्रिए हो गए हैं। सप्ताह भर पहले राजस्थान के जयपुर में हास्पिटल से वैक्सीन के 300 से ज्यादा डोज चोरी होने की घटना सामने आई थी। आज सुबह 22 अप्रैल को हरियाणा के एक सेंटर से 1700 से ज्यादा वैक्सीन चोरी हो गई हैं। दोनों मामलों में जांच चल रही है। इस बीच महंगे दामों में कोरोना की दवा बेच रहे डॉक्टर समेत दो जमाखोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जयपुर में चोरी हुई वैक्सीन की जांच जारीराजस्थान के जयपुर में शास्त्रीनगर स्थित हॉस्पिटल से 14 अप्रैल को वैक्सीन चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि अस्पताल से भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के 32 वायल चोरी हो गए हैं। एक वायल में 10 डोज होते हैं। इस तरह कुल 320 डोज वैक्सीन चोरी हुई थी।हरियाणा के जींद में 1710 वैक्सीन चोरीराजस्थान में वैक्सीन चोरी का मामला ठंडा होने से पहले ही हरियाणा के जींद जिले के एक सेंटर से 22 अप्रैल को 1710 वैक्सीन चोरी हो गईं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जींद के सिविल अस्पताल के पीपी सेंटर से कोरोना वायरस की 1710 वैक्सीन चोरी हुईं। जींद के स्वास्थ्य निरीक्षक राम मेहरा वर्मा ने बताया कि अलमारियों के ताले टूटे हैं और वैक्सीन चोरी हुई हैं।सरकारी अस्प्ताल से जरूरी फाइलें भी ले उड़े चोरस्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा कि 1270 कोविशील्ड वैक्सीन और 440 कोवैक्सीन चोरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कुछ फाइलें भी चोरी हुई हैं। वैक्सीन चोरी होने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। एएनआई के मुताबिक जींद के डीआईजी ने बताया कि हम CCTV फुटेज देख रहे हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ये किसी जानकार का काम है।उदयपुर में कालाबाजारी कर रहे दो अरेस्टराजस्थान और हरियाणा में चोरी का मामले की जांच चल रही है। इस बीच राजस्थान के उदयपुर पुलिस ने कोरोना के इलाज में काम आने वाले रमेडेसिविर इजेंक्शन की कालाबाजारी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उदयपुर में निजी अस्पताल के डॉक्टर और एक मेडिकल छात्र को रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते रंगेहाथ पकड़ा गया है।35 हजार में बेच रहा था रेमेडेसिविर इंजेक्शनपुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि इलाके में कोरोना की दवा की कालाबाजी चल रही है। इस पर हमने एक ग्राहक बनाकर कालाबाजारी कर रहे संदिग्ध के पास भेजा था। जमाखोर ने उस ग्राहक के साथ एक रेमडेसिविर इंजेक्शन 35,000 रुपये में देने का सौदा तय हुआ। मौका मिलते ही कालाबाजारी कर रहे डॉक्टर और मेडिकल छात्र को गिरफ्तार किया गया है।Udaipur: Police have arrested a doctor of a private hospital and a second-year MBBS student for black marketing of Remdesivir injections; further investigation underway#Rajasthan pic.twitter.com/BZcsYfV8iZ — ANI (@ANI) April 22, 2021ये भी पढ़ें : मनुष्य के बाद पहली बार 9 गोरिल्ला को लगी कोरोना वैक्सीन2 अरब लोग दूषित पानी पीने को मजबूर, पढ़ें धरती के पानी पर रिपोर्टआईपीएल में कब कौन सा मैच किसके साथ होगा, देखें फुल शिड्यूल3 महीने में 15 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, सचिन भी शामिलएक्टर बनने से पहले सेल्समैन थे अरशद वारसी, डांस ने बदली किस्मत
Source: Dainik Jagran April 22, 2021 09:30 UTC