5 दिनों तक चंदा इकट्ठा किया तब जाकर बेटी कर पाई मां का अंतिम संस्कार - News Summed Up

5 दिनों तक चंदा इकट्ठा किया तब जाकर बेटी कर पाई मां का अंतिम संस्कार


यूपी की सरकार ने भले ही कोरोना संक्रमितों का मुफ्त में अंतिम संस्कार कराने का आदेश दिया हो, लेकिन दावों से इतर प्रदेश के शाहजहांपुर में मानवीयता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। शाहजहांपुर में एक बेबस बेटी अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए 5 दिनों तक मदद का इंतजार करती रही। महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल कॉलेज में मौत हुई थी, जिसके बाद पैसे ना होने की वजह से महिला की बेटी शव गृह के बाहर पांच दिन पैसे इकट्ठा होने का इंतजार करती रही। बाद में चंदा इकट्ठा करके महिला का अंतिम संस्कार कराया गया।


Source: Navbharat Times May 07, 2021 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */