Hindi NewsSportsTokyo olympicsPV Sindhu Vs Tai Tzu Ying LIVE; Olympics Badminton Semifinal Update | Women's Singles Tokyo Olympics News5 PHOTOS में सिंधु की हार की 5 वजह: सेमीफाइनल में ताइजु ने एकतरफा मैच जीता, माइंड गेम, लंबी रैली और लाइन जजमेंट में सिंधु को बुरी तरह हरायाटोक्यो ओलिंपिक में चीनी ताइपे की वर्ल्ड नंबर-1 ताइजु यिंग ने पीवी सिंधु को 21-18, 21-12 से हरा दिया। पहले गेम में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि दूसरे गेम में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। सिंधु अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए चीन की जियाओ बिंग हे का मुकाबला करेंगी। यह मुकाबला रविवार को शाम 5 बजे से होगा।सिंधु के खिलाफ जीत के बाद खुश चीनी ताइपे की ताइजु यिंग।सिंधु की हार के 5 अहम कारणसिंधु ओलिंपिक सेमीफाइनल में पहली बार एक ऐसी विपक्षी के खिलाफ उतरी थीं, जिनका हेड टु हेड रिकॉर्ड उनसे बेहतर है। ताइजु ने इसे अपने गेम से प्रूव भी किया। उन्होंने सिंधु को नेट प्ले, लंबी रैलियां और लाइन जजमेंट में शिकस्त दी।1. लंबी रैलियां : सेमीफाइनल में ताइजु के कई आक्रामक शॉट्स को सिंधु बेहतर तरीके से नहीं खेल पाईं। ताइजु ने सिंधु को थकाकर स्मैश से पॉइंट हासिल किया। उन्होंने सिंधु को कोर्ट में काफी घुमाया लंबी रैलियां खेलने पर मजबूर किया।पहले गेम में सबसे लंबी रैली 36 सेकंड और 30 स्ट्रोक की रही। वहीं दूसरे गेम में सबसे लंबी रैली 32 सेकंड और 25 स्ट्रोक की रही।2. लाइन जजमेंट : सिंधु की लाइन कॉलिंग भी अच्छी नहीं रही। मैच में 7 बार ऐसा हुआ जब उन्होंने यह सोच कर ताइजु के शॉट का जवाब नहीं दिया कि शटल बाहर जा रही है, लेकिन शटल अंदर गिरी। इससे सिंधु को नुकसान सहना पड़ा।सिंधु ने ज्यादातर पॉइंट्स लाइन जजमेंट में गंवाए। उन्होंने कोर्ट के अंदर गिर रहे शॉट को नहीं खेला।3. नेट प्ले : ताइजु ने मैच के दौरान कई बार नेट के करीब शॉट खेले। पहले गेम में सिंधु ने इसका जवाब दिया, पर दूसरे गेम में सिंधु थकी हुई लग रही थीं। नेट के करीब से लगाया गया सिंधु का हर शॉट उनके कोर्ट में ही रुक जा रहा था।ताइजु ने सिंधु के मुकाबले नेट-प्ले का बेहतर इस्तेमाल किया।4. माइंड गेम : ताइजु ने माइंड गेम का बेहतर इस्तेमाल किया। ताइजु जिस प्रकार चाहती थीं, सिंधु को उसी प्रकार खेलने पर मजबूर किया। ताइजु ने सिंधु के मजबूत पक्ष फोर हैंड पर कम शॉट खिलाए। इसके साथ ही सिंधु पर ताइजु का बेहतर रिकॉर्ड भी हावी रहा।ताइजु ने माइंड गेम का इस्तेमाल कर वहीं खेला, जहां वे सिंधु को खिलाना चाहती थीं।5.
Source: Dainik Bhaskar July 31, 2021 04:21 UTC