Hindi NewsLocalPunjabJalandharOne Thousand Doses Booked In One Hour, Administration 5 Thousand Doses Of Vaccine And More, Booking Can Be Done Online By Making Advance PaymentAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप500 रुपए में कोविड वैक्सीन: एक घंटे में बुक हुई एक हजार डोज, प्रशासन 5 हजार कोवैक्सीन की डोज और जोड़ी, ऑनलाइन करा सकते हैं बुकिंगजालंधर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रशासन ने बुकिंग के लिए लिंक जारी किया है।जालंधर में प्रशासन के पेड वैक्सीनेशन को अच्छा रिस्पांस मिला है। बुकिंग खुलते ही एक घंटे में एक हजार डोज की बुकिंग हो गई। जिसके बाद प्रशासन ने अब कोवैक्सीन की 5 हजार डोज और इसमें जोड़ दी हैं। यह डोज 500 रुपए में दी जा रही हैं। जिसमें करीब 43 रुपए का टैक्स भी चुकाना होगा। 18 साल से बड़ी उम्र के कोई भी लोग यहां बुकिंग कर डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए पहले बुकिंग करवाकर पेमेंट भी करनी होगी।इस लिंक पर होगी बुकिंग, 3 कॉलेज में लगवा सकेंगे वैक्सीनरुपए खर्च कर कोवैक्सीन लगवाने के इच्छुक लोग http://www.citywoofer.com/event/vaccination-drive लिंक पर क्लिक कर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसी में लोग वैक्सीन के बदले टैक्स समेत 500 रुपए अदा कर सकते हैं। उसके बाद HMV, KMV या लायलपुर खालसा कॉलेज में से किसी एक में कोविड का टीका लगवा सकते हैं। डोज लगवाने के लिए आधार कार्ड, बुकिंग स्लिप भी लेकर आनी होगी। पंजाब में इसे जालंधर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 11:02 UTC