6 जनवरी 2026 का पंचांग: सकट चतुर्थी आज, चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, जानें मुहूर्त - News Summed Up

6 जनवरी 2026 का पंचांग: सकट चतुर्थी आज, चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, जानें मुहूर्त


6 January 2026 Ka Panchang: 6 जनवरी, मंगलवार को सकट चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। सिंह राशि में केतु और चंद्रमा को होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग भी इस दिन बनेगा। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल का समय।Aaj Ke Shubh Muhurat: 6 जनवरी 2026, मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 8 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस सकट चतुर्थी व्रत किया जाएगा। इसे तिल चतुर्थी भी कहते हैं। चतुर्थी तिथि का संयोग मंगलवार को होने से ये अंगारक चतुर्थी भी कहलाएगी। मंगलवार को प्रीति, आयुष्मान, आनंद, कालदण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…ये भी पढ़ें-January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से6 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थितिमंगलवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेगा। सिंह राशि में केतु पहले से स्थित है। चंद्रमा और केतु के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।ये भी पढ़ें-Shukra Gochar 2026: साल का पहला राशि परिवर्तन 12 जनवरी को, शुक्र करेगा 4 राशि वालों को मालामाल! मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (6 January 2026 Disha Shul)दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 12 मिनिट से शाम 04 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।6 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समयविक्रम संवत- 2082मास- माघपक्ष- कृष्णदिन- मंगलवारऋतु- शिशिरनक्षत्र-आश्लेषा और मघाकरण- विष्टि और बवसूर्योदय - 7:13 AMसूर्यास्त - 5:51 PMचन्द्रोदय - Jan 06 9:07 PMचन्द्रास्त - Jan 07 10:09 AM6 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (6 January 2026 Ke Shubh Muhurat)सुबह 09:53 से 11:12 तकसुबह 11:12 से दोपहर 12:32 तकदोपहर 12:11 से 12:53 तकदोपहर 12:32 से 01:52 तकदोपहर 03:12 से शाम 04:31 तक6 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)यम गण्ड - 9:53 AM – 11:12 AMकुलिक - 12:32 PM – 1:52 PMदुर्मुहूर्त - 09:21 AM – 10:03 AM, 11:12 PM – 12:05 AMवर्ज्यम् - 12:06 AM – 01:41 AMDisclaimerइस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


Source: NDTV January 06, 2026 15:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */