'6 लोगों को खींचने के लिए कहां से आया पैसा', CM नीतीश का तेजस्वी यादव से तीखा सवाल - News Summed Up

'6 लोगों को खींचने के लिए कहां से आया पैसा', CM नीतीश का तेजस्वी यादव से तीखा सवाल


राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने इशारे में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर अपनी सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। गुरुवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने हंसी-मजाक की मुद्रा में कहा कि तेजस्वी जब पहली बार 2015 में उनकी सरकार में उप मुख्यमंत्री बने थे, तब ठीक थे। इधर-उधर नहीं करते थे, लेकिन दूसरी बार जब उन्होंने तेजस्वी को अवसर दिया तो गड़बड़ी की शिकायत आने लगी। इधर-उधर करने लगे थे।उन्होंने तेजस्वी से पूछा- छह लोगों (विधायकों) को खींचने के लिए कहा से पैसा लिया था। यह सब उस समय हुआ, जब मुख्यमंत्री विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद के प्रस्ताव पर बोल रहे थे। तेजस्वी बीच-बीच में उन्हें टोक रहे थे।'तुम बच्चा हो...' मुख्यमंत्री ने तेजस्वी से कहा- पहले सुनो। तुम बच्चा हो। तुम्हारे पिता हमारे साथ रहे हैं। तुमको भी मानते हैं। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का नाम लिए बगैर कहा कि वे सात साल मुख्यमंत्री रहे। फिर अपनी पत्नी को पद दे दिया। तेजस्वी इस बात से नाराज थे कि मुख्यमंत्री अपने भाषण में बार-बार राजद शासनकाल की चर्चा कर रहे थे।नीतीश कुमार बता रहे थे राजद शासनकाल में कुछ नहीं हुआ। कानून-व्यवस्था की हालत इतनी खराब थी कि शाम ढलने के बाद लोग घरों से नहीं निकलते थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर महीने औसतन 39 मरीज आते थे। इनकी संख्या बढ़ कर 11 हजार से अधिक हो गई है। बिजली 24 घंटे रहती थी। अब यह हर समय उपलब्ध है।


Source: Dainik Jagran February 05, 2026 18:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */