शरजील के वकील ने कोर्ट में दलील दी थी कि उनके भाई मुजम्मिल इमाम का निकाह 25 मार्च को लखनऊ में है और 28 मार्च को रिसेप्शन है. अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार करते हुए शरजील को अपने परिवार के साथ वक्त बिताने की अनुमति दी. Photo Credit: NDTV Reporterभाई को गले लगकर दी ईद की मुबारकबादजेल से बाहर आने के बाद शरजील ने सबसे पहले अपने परिजनों और शुभचिंतकों से मुलाकात की. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि देर से ही सही, इंसाफ जरूर मिलेगा.' गौरतलब है कि साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के बाद शरजील इमाम को मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक के रूप में गिरफ्तार किया गया था.
Source: NDTV March 21, 2026 07:11 UTC