कुरुक्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप के दोषियों अलग-अलग सजा:प्रतीकात्मक फोटो।कुरुक्षेत्र में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 13 साल की किशोरी का अपहरण कर होटल में गैंगरेप करने के 9 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। गैंगरेप के बाद दोषियों ने किशोरी को दलाल के पास भेज दिया। महिला दलाल ने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। आज 6 साल. सदर थाना थानेसर के अंतर्गत आने वाले गांव में परिवार के साथ खेत में केयर टेकर का काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि 27 जनवरी 2020 को उसकी 13 साल की बेटी शाम करीब साढ़े 6 बजे घर से कुछ दूर दादी के घर जाने के लिए गई थी, लेकिन उसकी दादी के घर नहीं पहुंची और घर भी नहीं लौटी थी।कुरुक्षेत्र फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला।किशोरी को 4 महीने बाद किया बरामदउसकी बेटी की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने किशोरी के लापता होने का मामला दर्ज कर जांच करते हुए करीब 4 महीने बाद 18-19 मई को उसे बरामद कर लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।6 बाद बाद आया कोर्ट का फैसलाइस मामले की नियमित सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। कोर्ट ने दोषी सोनू खान, बीर कुमार, डिंपल गोयल को 20-20 साल कैद, काजल, संदीप कुमार, रवि प्रकाश, मनोज उर्फ मनीष को आजीवन कारावास और सुरेंद्र सिंह व रेशम सिंह को 14-14 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया है।
Source: Dainik Bhaskar March 24, 2026 11:04 UTC