ACB की इंटेलीजेंस यूनिट ने रिश्वतखोरी में शामिल एक थानाधिकारी और पुलिस कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल एक मुकदमे में आरोपी नहीं बनाने की एवज में शिकायकर्ता से 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. एसीबी ने शिकायत के बाद सत्यापन की कार्रवाई की. रिश्वत मांग का सत्यापन होने के बाद रविवार को एसीबी की टीम ने कॉन्स्टेबल और एसएचओ को ट्रैप करने की कार्रवाई की है. दोनों को 8 लाख रुपये (एक लाख रुपये भारतीय चलन मुद्रा के नंबरी नोट और सात लाख रूपये के डमी नोट/चिल्ड्रन नोट) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
Source: NDTV March 22, 2026 15:20 UTC