Hindi NewsLocalRajasthanJaipurACB Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam Arrests | Court Seeks Remand | Jaipurपूर्व IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस: विदेश भागने की आशंका; 900 करोड़ के घोटाले में ACB घर पर कर चुकी सर्चजयपुर 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकपूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। विदेश भागने का अंदेशा होने के चलते ये नोटिस जारी किया गया। पूर्व आईएएस का 900 करोड़ के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामले में नाम सामने आया था। एसीबी की टीम ने 17 फरवरी को उनके घर पर सर्च किया था। हालांकि वे नहीं मिले थे।इधर, 17 फरवरी को एसीबी की ओर से पकड़े गए जलदाय विभाग के 9 अफसरों को आज कोर्ट में पेश किया। एसीबी कोर्ट ने सभी अफसरों को 3 दिन के रिमांड पर सौंपा है।अब ACB घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों, दस्तावेजों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम सभी आरोपियों को एक ही गाड़ी में कोर्ट लेकर पहुंची थी। ACB ने आरोपी अफसरों का 5 दिन का रिमांड मांगा था। हालांकि कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड दिया।कोर्ट में पेश अफसरचीफ इंजीनियर जयपुर शहर केडी गुप्ता तत्कालीन मुख्य अभियन्ता पीएचईडी परियोजना जयपुर दिनेश गोयल रिटायर्ड तकनीकी चीफ इंजीनियर जयपुर डीके गौड तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता सिविल पीएचईडी,जयपुर निरिल कुमार हाल चीफ इंजीनियर चूरू तत्कालीन वित्तीय सलाहकार, जल जीवन मिशन, पीएचईडी जयपुर सुशील शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर (तत्कालीन सचिव आरडब्लयूएसएसएमची) शुभांशु दीक्षित रिटायर्ड अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पीएचईडी क्षेत्र प्रथम, जयपुर अरुण श्रीवास्तव रिटायर्ड अधीक्षण अभियन्ता, पीएचईडी पीआईयू-द्वितीय, डीडवाना महेन्द्र प्रकाश सोनी (एमपी सोनी) तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता, पीएचईडी, शाहपुरा जयपुर हाल निलंबित विशाल सक्सेनाACB कोर्ट में पेशी पर जाते दिनेश गोयल,डीके गौड,निरील कुमार और सुशील शर्मा।ACB ने फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर थी कार्रवाईसूत्रों के अनुसार, ACB ने 17 फरवरी को जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित 15 जगहों पर कार्रवाई की गई थी। जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं, फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर यह कार्रवाई की गई थी।…..ये खबर भी पढ़िए-राजस्थान- PHED का चीफ इंजीनियर ताज होटल से गिरफ्तार:रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकाने पर भी ACB की छापेमारी, 9 अफसरों को पकड़ाजन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को उदयपुर के फाइव स्टार होटल ताज अरावली से आज (मंगलवार) सुबह गिरफ्तार किया गया। (पढ़िए पूरी खबर)---अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।.
Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 16:14 UTC