AI-डेटा साइंस के साथ फ्री में प्रोग्रामिंग सिखा रहा हार्वर्ड, लॉन्च किए 5 नए कोर्स, यहां से करें डायरेक्ट चेक - News Summed Up

AI-डेटा साइंस के साथ फ्री में प्रोग्रामिंग सिखा रहा हार्वर्ड, लॉन्च किए 5 नए कोर्स, यहां से करें डायरेक्ट चेक


हार्वर्ड का ये ऑनलाइन कोर्स बिगिनर लेवल का है, जिसमें प्रोग्रामिंग भाषा का इस्तेमाल कर कोडिंग के बारे में बिल्कुल शुरू से या कहें स्क्रैच से सिखाया जाएगा। इसमें लॉजिक-बिल्डिंग के तत्व जैसे लूप, कंडीशन्स, वेरिएबल्स और इवेंट्स शामिल हैं और यह स्कूली छात्रों एवं पहली बार कोडिंग सीखने वालों के लिए उपयुक्त है। यहां क्लिक कर कोर्स देखें। (फोटो- Freepik)हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इस कोर्स में फ्रंट-एंड और बैक-एंड दोनों टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके वेब एप्लिकेशन बनाना सीखा जाएगा। इसमें HTML , CSS और जावास्क्रिप्ट के साथ-साथ पायथन और डैंगो का इस्तेमाल करके बैकएंड डेवलपमेंट शामिल है और यह डेटाबेस एवं API के बारे में भी जानकारी देता है। यहां क्लिक कर कोर्स चेक करें। (फोटो- Freepik)इस कोर्स में सिखाया जाएगा कि पायथन का इस्तेमाल डेटा एनालिसिस और बेसिक मशीन लर्निंग टास्क को पूरा करने के लिए किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें स्टूडेंट्स को पांडा (Pandas), नम्पी (NumPy) और मैटप्लॉटलिब (Matplotlib) जैसी लाइब्रेरी के बारे में भी बताया जाएगा। यहां क्लिक कर कोर्स के बारे में जानें। (फोटो- Freepik)हार्वर्ड के इस ऑनलाइन कोर्स में स्टूडेंट्स को मशीन लर्निंग की बुनियादी चीजें सिखाई जाएंगी और मॉडर्न डेटा सिस्टम में इसकी भूमिका पर भी बात की जाएगी। कोर्स में सामान्य एल्गोरिदम, रिकमेंडेशन सिस्टम और मॉडल परफॉर्मेंस का मूल्यांकन आदि भी पढ़ाया जाएगा। यहां क्लिक कर कोर्स देखें। (फोटो- Freepik)इस कोर्स में सिखाया जाएगा कि AI और मशीन लर्निंग किस तरह से व्यापार यानी बिजनेस से जुड़े माहौल में शामिल हो रहे हैं। इसमें बिजनेस में AI के प्रैक्टिकल इस्तेमाल के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही ये भी सिखाया जाएगा कि कंपनियां AI का इस्तेमाल कर लंबे समय के लिए स्ट्रैटेजी कैसे बना सकती हैं। यहां क्लिक कर कोर्स चेक करें। (फोटो- Freepik)


Source: Navbharat Times April 06, 2026 18:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */