ATMA 2021 May Admit Card Out: मई सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप से करें डाउनलोड - News Summed Up

ATMA 2021 May Admit Card Out: मई सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप से करें डाउनलोड


ATMA 2021 May Admit Card Out: मई सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप से करें डाउनलोडATMA 2021 May Admit Card Out एडमिट कार्ड आज यानी 26 मई को जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन कैंडिडेट्स ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है वे atmaaims.com पर विजिट कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।ATMA 2021 May Admit Card Out: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने मई सेशन के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) के एडमिट कार्ड आज, यानी 26 मई को जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन कैंडिडेट्स ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे atmaaims.com पर विजिट कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्डएडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, atmaaims.com पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर कैंडिडेट लॉगइन सेक्शन में एंटर करें। अब एग्जाम डेट सेलेक्ट करके अपना पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) और पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा भर कर लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद, आपको डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें दिए गए विवरण को चेक करें। एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और आगे उपयोग के लिए हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।मई सेशन के लिए ATMA 2021 का आयोजन 30 मई, 2021 को किया जाएगा। इसके परिणाम 5 जून, 2021 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा होम-बेस्ड ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का संचालन एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है। हालांकि, रिपोर्टिंग टाइम परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले, यानी दोपहर 1:30 बजे निर्धारित है। इस परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा निगेटिव मार्किंग आधारित होगी। डिटेल जानकारी के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं।गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2021 से शुरू की गई थी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 23 मई, 2021 थी। वहीं, उम्मीदवारों को 25 मई 2021 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालने का समय दिया गया था।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 26, 2021 08:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */