संक्षेप: Numerology Horoscope 28 January 2026: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में मूलांक के हिसाब से भविष्य का आंकलन किया जाता है। अगर आपको अपना मूलांक पता है तो नीचे जानें कि आज यानी 28 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा होगा? Numerology Horoscope 28 January 2026: अंकशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में काफी अंतर है। हालांकि दोनों में भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में राशि के आधार पर हर चीज देखी जाती है। तो वहीं अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर हर चीज का आंकलन होता है। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 मूलांक के बीच अंक राशिफल निकलती है। आप अपना मूलांक अपनी जन्म की तिथि को जोड़कर निकाल सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि का योग 1 से लेकर 9 के बीच ही आएगा और ये मूलांक होता है। नीचे अपने मूलांक के हिसाब जानें कि आज यानी 28 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा जाएगा? प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨मूलांक 1 मूलांक 1 वालों के काम करने का तरीका लोगों की नजर में आ सकता है। अनुभव से आई समझ आपको सही दिशा में लेकर जाएगी। जिन कामों को आप काफी समय से टालते आ रहे थे, उनमें अब रफ्तार आएगी। आज फैसला लेते वक्त मन में असमंजस नहीं रहेगा। आपके आत्मविश्वास और मेहनत से आसपास के लोग भी प्रेरित हो सकते हैं। आज यह समझना जरूरी होगा कि आपने अब तक क्या हासिल किया है, क्योंकि वही आगे बढ़ने की नींव बनेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा बैलेंस बनेगा।मूलांक 2 आज का दिन जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाने का है। मूलांक 2 वालों के लिए काम और कारोबार से जुड़े मामलों में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन साथ ही रिश्तों और सेहत को नजरअंदाज ना करें। आपकी सबसे बड़ी ताकत आज आपका शांत स्वभाव रहने वाला है। मुश्किल परिस्थितियों में भी आप धैर्य से हालात संभाल पाएंगे। खुद के लिए थोड़ा समय निकालना और मन की बात समझना आपको अंदर से मजबूत करेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।मूलांक 3 आज मूलांक 3 वालों की मौजूदगी ही लोगों पर असर डाल देगी। आप जिस तरह सोचते और बोलते हैं, वह दूसरों को प्रभावित करेगा। खासकर युवा लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। छोटे फैसले भी आज बड़ा मतलब रखेंगे। यह समय रिश्तों को मजबूत करने और अपने अनुभव साझा करने का है। आप जो सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं, वही आपको अलग पहचान दिलाएगी।मूलांक 4 पैसों से जुड़े मामलों में आज मूलांक 4 वालों को बड़ी राहत महसूस हो सकती है। पहले की गई मेहनत और सोच-समझकर लिए गए फैसलों का असर अब दिखने लगेगा। यह समय अपनी आर्थिक स्थिति की समीक्षा करने और आगे की योजना तय करने के लिए सही है। हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। स्थिर सोच और अनुशासन आपको आगे सुरक्षित रखेगा।मूलांक 5 आज मूलांक 5 वालों के लिए रिश्तों में गर्मजोशी बनी रह सकती है। आपके खुले स्वभाव और बातचीत का असर पार्टनर पर साफ दिखेगा। आज आपकी छोटी सी पहल भी रिश्ते को खास बना सकती है। जो लोग सिंगल हैं, वे आज अपने भावनात्मक नजरिए को लेकर सोच सकते हैं। प्यार में ईमानदारी और सम्मान बनाए रखना आज सबसे अहम रहेगा। पार्टनर के साथ आज क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं।मूलांक 6 फाइनेंशियल लेवल पर आज नए विकल्प सामने आ सकते हैं। किसी पुराने हुनर या साइड काम से फायदा मिलने की संभावना है। आप जिम्मेदार फैसले लेने में सक्षम हैं और यही आपको सही दिशा दिखाएगा। कुछ नया सीखने या अलग तरीके से सोचने से भविष्य में मजबूती मिल सकती है। आज का कोई फैसला आगे चलकर आर्थिक स्थिरता ला सकता है। ऑयली फूड अवॉइड करें।मूलांक 7 आज ऑफिस में मूलांक 7 वालों की सोच और रचनात्मकता अलग नजर आएगी। किसी समस्या का अनोखा समाधान आपकी पहचान बना सकता है। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन इसी व्यस्तता में आपकी काबिलियत सामने आएगी। जो सराहना मिले, उसे अपने आत्मविश्वास के लिए इस्तेमाल करें। आज आपका मन और सोच सही फैसलों में आपका साथ देगा।मूलांक 8 पैसों के मामलों में आज मूलांक 8 वालों को सतर्क रहना जरूरी है। कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले रुककर सोचें। हालात फिलहाल आपके मन मुताबिक ना हों, तो धैर्य बनाए रखें। यह समय जानकारी जुटाने और भविष्य की रणनीति बनाने का है। सही समय पर लिया गया फैसला आगे चलकर फायदा देगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और समय पर सो जाएं।मूलांक 9 आज मूलांक 9 के जातकों को कारोबार या इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामलों में उम्मीद के मुताबिक नतीजे ना मिलने से बेचैनी हो सकती है। यह संकेत है कि आपको अपनी प्लानिंग पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई नया कदम उठाने से बचें। हालात को समझकर, धैर्य और लचीलापन बनाए रखना ही इस समय सबसे सही रास्ता होगा। अपनी स्क्रीन टाइमिंग को अब कम करें।
Source: NDTV January 28, 2026 12:46 UTC