संक्षेप: अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। स्वभाव से ये लोग आमतौर पर हंसमुख, मिलनसार और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं। चलिए जानते हैं कि मूलांक 6 वालों के लिए आज यानी 1 फरवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा।अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 6 का खास महत्व होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें सुख-सुविधा, सौंदर्य, धन-वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक है, माना जाता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। स्वभाव से ये लोग आमतौर पर हंसमुख, मिलनसार और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं। इस मूलांक के लोगों को जीवन में कभी भी किसी प्रकार की पैसे या धन की दिक्कत नहीं होती है। चलिए जानते हैं कि आज यानी 1 फरवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨मूलांक 6 वालों के लिए 1 फरवरी का दिन1 फरवरी 2026 का दिन मूलांक 6 वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज के दिन जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लेकिन आपको इन जिम्मेदारियों से भागना नहीं है, बल्कि निभाना है। क्योंकि इसे आप कर सकते हैं। आज के दिन दूसरों को मदद करना आपके लिए उत्तम फलदायी साबित होगा। साथ ही सेहत का ध्यान रखें। शॉपिंग पर खर्च हो सकता है। इमोशनल होकर शॉपिंग करेगें।काम पर ध्यान देंकाम में, आपका सहयोगी स्वभाव सराहा जाएगा, लेकिन सीमाएं बनाए रखें। हर किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें। पहले अपने काम पर ध्यान देने से तनाव कम रहेगा। सेहत की बात करें, तो अपनी सेहत और ऊर्जा का भी ध्यान रखें। खानपान का विशेष ख्याल रखें। हल्का खाना खाएं। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। कोई आपकी तारीफ कर सकता है, जिससे मन खुश रहेगा। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। आर्ट, फैशन या डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पार्टनर को अपना कीमती समय दें, पर अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को भी नजरअंदाज न करें।आज के दिन क्या ना करें 1 फरवरी 2026 के दिन मूलांक 6 वालों को कुछ कार्य हैं जिन्हें करने से बचना है। दूसरों की खुशी के लिए खुद की जरूरतों का बहुत ज्यादा त्याग करने से बचें। आज के दिन खुद का ख्याल रखना और खुद से प्यार करना स्वार्थ नहीं, बल्कि एक जरूरत है।मूलांक 6 वालों की कुछ खासियतें भी जान लें - मूलांक 6 के लोग काफी आकर्षक होते हैं।- ये लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं।- साथ ही ये समाज में खूब मान-सम्मान कमाते हैं।- लव लाइफ इन रोमांटिक होती है। हालांकि ये कई बार प्यार में पड़ जाते हैं।- घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं।- ये कलाप्रेमी होती हैं। इन पर शुक्र देव की कृपा होती है।
Source: NDTV February 01, 2026 05:12 UTC