aaj ka ank jyotish 15 february: अगर आपका जन्म किसी भी माह की 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। आज का दिन प्रेम, जिम्मेदारी, देखभाल और पारिवारिक प्रेम का अंक है। आज 15 फरवरी 2026 है। आज महाशिवरात्रि का पर्व भी है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।Aaj Ka Ank Jyotish 15 February: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक के जरिए किसी भी जातक के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। आज का दिन प्रेम, जिम्मेदारी, देखभाल और पारिवारिक प्रेम का अंक है। आज 15 फरवरी 2026 है। आज महाशिवरात्रि का पर्व भी है। अंक ज्योतिष के मुताबिक कुछ मूलांक के जातकों पर महादेव की कृपा रहती है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।मूलांक 1आज आपका दिन काफी शुभ साबित होगा। आज प्रगति का दिन है। कामकाज में तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। नेक कार्यों में मन लगा रहेगा। अपनी ऊर्जा को जरूरी कामों में लगाएं। आज का माहौल एकाग्रता बढ़ाने वाला है, इसलिए अपने लक्ष्यों पर साफ दिशा तय करें। आज की गई मेहनत भविष्य की सफलता की नींव बनेगी। अनावश्यक बातों को छोड़कर समझदारी से आगे बढ़ें। अपनी क्षमता पर संदेह न करें। आज की मेहनत आगे और उत्साह देगी। सेहत सामान्य रहेगी। रिश्तों को समय दें। साथ ही रिश्तों में अहंकार से बचें। जो भी बात हो दिल से कहें। दूसरों की बातें सुनें।मूलांक 2आज आपका दिन आपकी बातचीत पर निर्भर करेगा। तालमेल से किया गया कार्य सफल होगा। सहकर्मियों की मदद ले सकते हैं। साफ और धैर्यपूर्ण संवाद रिश्तों को मजबूत बनाएगा। गलतफहमियां दूर करने का अच्छा मौका है। ध्यान से सुनना और समझदारी से बोलना, दोनों जरूरी हैं। आपका शांत और स्नेही व्यवहार रिश्तों में शांति और गहराई लाएगा। सेहत का ध्यान रखें। तनाव से दूर रहने के लिए हल्की सैर करें और मेडिटेशन जरूरी है।मूलांक 3आज धैर्य रखना बहुत जरूरी है। आज जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन इसे बहुत संयम के साथ निभाएंगे। बात करने की इच्छा तेज हो सकती है, लेकिन हर बात का जवाब तुरंत देना सही नहीं है। सोच-समझकर बोलें। छोटी बातों को बढ़ने न दें। भावनाओं की बजाय समझदारी से काम लें। इससे जीवन में शांति और संतुलन बना रहेगा। बेवजह बातों को बढ़ा चढ़ाकर ना बोलें। आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की जरुरत है। हर एक पहलुओं को समझने के बाद ही फैसला लें। सेहत का ख्याल रखें और फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। पानी का सेवन खूब करें।मूलांक 4आज रिश्तों पर ध्यान देने का दिन है। आपका प्यार, समय और ध्यान दूसरों को अच्छा महसूस कराएगा। आज आपकी व्यवहारिकता काभी काम आएगी। चाहे परिवार हो, दोस्त हों या सहकर्मी, छोटी-छोटी परवाह रिश्तों को मजबूत बनाती है। व्यस्तता के बीच भी अपनों के लिए समय निकालें। रिश्तों में भरोसा बेहद जरूरी है। आज किसी भी जिद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। टाइम से खाना खाएं। भरपूर नींद लें। हल्की सैर आपके लिए काफी फायेदमंद होगी।मूलांक 5आज परिस्थितियों में शांत रहना सबसे बड़ी ताकत होगी। तनाव से दूर रहें और बिना जल्दबाजी के हालात को समझें। गुस्सा या बेचैनी से हल नहीं निकलता। मन को शांत रखें और फिर हल निकालें। खुद को संतुलित रखें, सब ठीक होगा। सेहत का ख्याल रखें। बाहरी खाना खाने से बचें। हल्की सैर करें। काम के बीच-बीच में ब्रेक लें।मूलांक 6आज आपकी ऊर्जा कुछ खास समय पर ज्यादा होगी। उन पलों में जरूरी काम करें। सही योजना से काम करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। गुणवत्ता पर ध्यान दें, जल्दबाजी न करें। दिन के अंत में सुकून महसूस होगा। अगर निवेश कर रहे हैं, तो आज सोच समझकर करें। दूसरों से सलाह भी ले सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगा। तनाव महसूस हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और भरपूर नींद लें। काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लें।मूलांक 7आज का दिन आपके लिए आत्म-चिंतन का दिन है। काम और आराम के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। ज्यादा काम से थकान बढ़ सकती है। काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लेते रहें। अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करें और खुद के लिए समय निकालें। संतुलन ही लंबे समय की सफलता का आधार है। सेहत का ध्यान रखें। हरी सब्जियों का सेवन करें।मूलांक 8आज धैर्य और समझदारी से काम लें। गुस्से को त्याग कर स्वभाव में नरमी बरतेंगे। सोच-समझकर बोलें और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें। आर्थिक मालमों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। खुले मन से दूसरों की बात सुनें। शांत रहकर आप किसी भी स्थिति को बेहतर दिशा दे सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। आराम बेहद जरूरी है। तनाव हो सकता है। हल्की खुली हवा में सैर काफी मददगार साबित होगी। परिवार में ज्यादा ना बोलें, बल्कि दूसरों की सुनें।मूलांक 9आज आपका मूड छोटी-छोटी बातों से प्रभावित हो सकता है। रंगों और माहौल का असर पड़ेगा, इसलिए सकारात्मक रंग पहनें। दोपहर का समय महत्वपूर्ण फैसलों के लिए अच्छा है। शाम तक हल्का महसूस करेंगे। ज्यादा भागदौड़ से बचें। आज दूसरों की सेवा में मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप अपने आपको भी समय दें।
Source: NDTV February 15, 2026 02:58 UTC