aaj ka panchang 15 july today panchang in hindi aaj ka shubh...राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 24, शक संवत् 1943 आषाढ़ शुक्ल, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 31, जिल्हेज 04, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जुलाई 2021 ई॰।सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 42 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।वरीयान योग पूर्वाह्न 11 बजकर 43 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ, बालव करण प्रातः 08 बजकर 16 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 39 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय 15 जुलाई 2021 : सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर।सूर्यास्त का समय 15 जुलाई 2021 : शाम 07 बजकर 21 मिनट पर।आज का शुभ मुहूर्त 15 जुलाई 2021 :अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 07 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक। अमृत काल रात 08 बजकर 16 मिनट से 09 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट से।आज का अशुभ मुहूर्त 15 जुलाई 2021 :राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 09 मिनट से 11 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शाम 03 बजकर 40 मिनट से 04 बजकर 35 मिनट तक। वर्ज्य काल सुबह 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक।आज के उपाय : मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करें। इसके साथ ही माथे पर भी केसर का तिलक लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से बृहस्पति दोष दूर होता है।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Source: Navbharat Times July 14, 2021 19:02 UTC