aaj ka panchang 18 july today panchang in hindi aaj ka shubh...पंचांग (18 जुलाई 2020 शनिवार) राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 27, शक संवत् 1942, श्रावण कृष्ण त्रयोदशी शनिवार विक्रम संवत् 2077। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 03 जिल्काद 26 हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 18 जुलाई सन् 2020 ई॰।सूर्यदक्षिणायण, उत्तरगोल वर्षा ऋतुः । राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 23 मिनट तक उपरांत आद्रा नक्षत्र का आरंभ।ध्रुव योग रात्रि 11 बजकर 07 मिनट तक उपरान्त व्याघात योग का आरंभ, गर करण मध्याह्न 12 बजकर 38 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 01 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 18 जुलाई : सुबह 05 बजकर 35 मिनट।सूर्यास्त का समय दिल्ली 18 जुलाई : शाम 07 बजकर 20 मिनट।आज का शुभ मुहूर्त :अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 04 बजकर 13 मिनट से 04 बजकर 54 मिनट तक। निशीथ काल रात को 12 बजकर 07 मिनट से 19 जुलाई रात 12 बजकर 48 मिनट तक।आज का अशुभ मुहूर्त :राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। यमगंड दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 53 मिनट तक। गुलिक काल सुबह 5 बजकर 35 मिनट से 07 बजकर 18 मिनट तक। भद्रा रात्रि 12 बजकर 41 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 35 मिनट तक।आज का उपाय : शनिदेव की उपासना करें और निराश्रित दिव्यांगजनों की यथाशक्ति मदद करें। -(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Source: Navbharat Times July 17, 2020 18:56 UTC