Air Pollution: दिल्ली वालों को वायु प्रदूषण से कुछ राहत, इन इलाकों में पहले से कम हुआ AQI - News Summed Up

Air Pollution: दिल्ली वालों को वायु प्रदूषण से कुछ राहत, इन इलाकों में पहले से कम हुआ AQI


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली वालों को लंबे समय बाद कुछ हद तक साफ हवा नसीब हुई है। बीते कई दिनों से 400 पार दर्ज किया गया AQI अब कम हो गया है। यानि कि हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है जिससे लोगों को राहत मिली है। शनिवार (31 जनवरी) सुबह कई इलाकों में पहले से कम वायु प्रदूषण देखने को मिला। मौसम में यह बदलाव अचानक से बढ़ी ठंड के चलते हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई राज्यों में बारिश तो दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई हल्की बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है।महिपालपुरCPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के मुताबिक, महिपालपुर के पास इलाके में आसपास AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 233 है, जिसे 'गंभीर' कैटेगरी में रखा गया है।अक्षरधाम मंदिरपांडव नगर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के पास AQI 327 है, जिसे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार 'गंभीर' कैटेगरी में रखा गया है।यूपी का गाजियाबादगाजियाबाद के पास AQI 328 है, जिसे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार 'गंभीर' कैटेगरी में रखा गया है।#WATCH | Uttar Pradesh | A layer of smog covered parts of NCR this morning. Visuals around Ghaziabad earlier this morning. AQI in the area recorded at '328' in 'very poor' category, as claimed by CPCB. pic.twitter.com/tsUzGEjsFg — ANI (@ANI) January 31, 2026दिल्ली में पड़ेगी ठंडदिल्ली वालों के लिए मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। फरवरी की शुरुआत में ठंड के साथ बारिश की हल्की मौजूदगी महसूस की जा सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिन दिल्ली में सर्द और सुहावने रहेंगे, लेकिन गर्म कपड़े अभी संभालकर ही रखें।31 जनवरी से 3 फरवरी तक राजधानी में बादल आते-जाते रहेंगे। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है, कहीं हल्का तो कहीं थोड़ा ज्यादा। दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादल छा सकते हैं और रात के समय हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी।


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 16:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */