Allen Fastest Century, Ravindra 128 Runs & 11 Wickets, Seifert 3 Fifties - News Summed Up

Allen Fastest Century, Ravindra 128 Runs & 11 Wickets, Seifert 3 Fifties


Hindi NewsSportsCricketNZ T20 WC Final Threat | Allen Fastest Century, Ravindra 128 Runs & 11 Wickets, Seifert 3 Fiftiesभारत के लिए खतरा बन सकते हैं 5 न्यूजीलैंड खिलाड़ी: एलन की फास्टेस्ट सेंचुरी, रचिन के 128 रन और 11-विकेट; साइफर्ट ने 3 फिफ्टी लगाईंस्पोर्ट्स डेस्क 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकटी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। पूरे टूर्नामेंट में मजबूत नजर आई भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी बड़ी चुनौती बन सकते हैं। भारत को साउथ अफ्रीका से हार मिली, जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज ने भी उसे कड़ी टक्कर दी थी।कीवी ओपनर फिन एलन ने टूर्नामेंट में सबसे तेज सेंचुरी लगाई है, वहीं रचिन रवींद्र 128 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा टिम साइफर्ट भी 3 अर्धशतकों के साथ बेहतरीन फॉर्म में हैं।न्यूजीलैंड के 5 खिलाड़ी भारत की राह मुश्किल बना सकते हैं1. फिन एलन: सेमीफाइनल में शतक लगायाफिन एलन इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 पारियों में 289 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का है। एलन ने इस वर्ल्ड कप में 24 चौके और 20 छक्के लगाए हैं।26 साल के एलन ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले ग्रुप स्टेज में UAE के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाकर टीम को 10 विकेट से जीत भी दिलाई थी।एलन ने इस टूर्नामेंट में जब-जब फिफ्टी लगाई है, न्यूजीलैंड ने मैच 9 या 10 विकेट से जीता है। ओवरऑल वे न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 3 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, उनसे पहले कॉलिन मुनरो यह कारनामा कर चुके हैं। एलन के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 7 अर्धशतक के सहारे 1654 रन हैं।2. रचिन रवींद्र- श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर जितायारचिन रवींद्र इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे असरदार ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 128 रन बनाए और एक फिफ्टी लगाई है। गेंदबाजी में उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए और टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।रचिन का बेस्ट प्रदर्शन 4/27 रहा। श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मैच में उन्होंने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। इस मैच में उन्होंने 32 रन भी बनाए थे। न्यूजीलैंड ने मुकाबला 61 रन से जीता था। मिडिल ओवर्स में रचिन की स्पिन गेंदबाजी भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। सेमीफाइनल में उन्होंने 2 विकेट लिए थे, उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट झटके थे।रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए 51 टी-20 खेले हैं, जिनमें 758 रन बनाने के साथ 25 विकेट भी लिए। उनके नाम 5 अर्धशतक भी हैं। 26 साल के रचिन ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 3 शतकों के साथ 578 रन बनाए थे। तब ICC ने उन्हें इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया था।3. मैट हेनरी- टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाजमैट हेनरी इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लिए और कई बार नई गेंद से टीम को शुरुआती सफलता दिलाई। हेनरी ने श्रीलंका के खिलाफ पहली ही बॉल पर इनफॉर्म बल्लेबाज पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया था।हेनरी की खासियत उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ है। भारत के टॉप ऑर्डर के खिलाफ वे खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनकी इकोनॉमी 7.59 रही है, जिससे पता चलता है कि वे रन भी ज्यादा नहीं देते। वे श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और UAE के खिलाफ 2-2 विकेट चटका चुके हैं।हेनरी के नाम टी-20 इंटरनेशनल के 42 मैच में 52 विकेट हैं। उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में भारत के खिलाफ 42 रन देकर 5 विकेट लिए थे।5. पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें----------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगाभारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। पढ़ें पूरी खबर…--------------------------------------------- भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगेटी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। पढ़ें पूरी खबर….


Source: Dainik Bhaskar March 07, 2026 23:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */