मेरठ, जागरण संवाददाता। अधिवक्ता डॉ. अंजली गर्ग हत्याकांड में तमंचा मुहैया कराने वाले गोल्डी को भी पुलिस ने बेरीपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नीरज शर्मा को 22 हजार में तमंचा और चार कारतूस बेचे थे। गोल्डी कुख्यात बदन सिंह बद्दो का करीबी है, जो बदन सिंह की तरह ही कालोनी में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था।अंजली गर्ग की गोली मारकर कर दी गई थी हत्याबता दें, बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर की न्यू मेवला कालोनी में डॉ. अंजली गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो दिन बाद वारदात का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को जेल भेज दिया था। हत्या में प्रयोग किया तमंचा और कारतूस उपलब्ध कराने वाले आरोपित गोल्डी निवासी बेरीपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।22 हजार में मुहैया कराया तमंचा और कारतूससीओ शूचिता सिंह ने बताया कि नीरज शर्मा ने गोल्डी से तमंचा मांगा था। उसने 22 हजार में तमंचा और कारतूस मुहैया कराए। उसी तमंचे से शूटरों ने डॉ. अंजली की हत्या कर दी। गोल्डी को आरोपितों ने बताया था कि तमंचा अंजली की हत्या करने के लिए खरीदा जा रहा है। यही कारण है कि पुलिस गोल्डी को मुकदमे में आरोपित बनाया है।Meerut News: दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी, घर के बाहर हत्याकांड को अंजाम देकर हमलावर फरारकुख्यात बदन सिंह बद्दो का करीबी है गोल्डीगोल्डी कुख्यात बदन सिंह बद्दो का करीबी है, जो बदन सिंह की तरह ही कालोनी में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था। इसी के चलते हथियारों को खरीदकर बेचने का धंधा शुरू कर दिया था। उससे पहले भी कई अपराधियों को गोल्डी हथियार मुहैया करा चुका है।
Source: Dainik Jagran June 14, 2023 23:14 UTC