Araria Crime News: दैनिक जागरण के पत्रकार विमल हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार - News Summed Up

Araria Crime News: दैनिक जागरण के पत्रकार विमल हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार


Araria Crime News: दैनिक जागरण के पत्रकार विमल हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तारनई दिल्ली। अररिया में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की हत्या के मामले में 8 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। वहीं इनमें से 4 आरोपियों विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 आरोपी रूपेश यादव और क्रांति यादव अररिया जेल में हैं और उन्हें रिमांड पर लिया जा रहा है। इसके अलावा अभी 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।गौरतलब है कि बिहार के अररिया में दैनिक जागरण पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटनाक्रम रानीगंज की थी, यहां विमल कुमार यादव के घर पर कुछ लोग आए और गोली मार दी। 4 साल पहले इसी अंदाज में विमल के भाई की भी हत्या कर दी गई थी, जो सरपंच थे। विमल इसी केस में मुख्य गवाह थे और उन्हें गवाही नहीं देने के लिए धमकियां मिल रही थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। पत्रकार का मामला सामने आने के बाद भी नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में बाकी राज्यों की तुलना में अपराध कम है। कोई डेटा के आधार पर बात करे तो समझ जाएगा।हरियाणा के गुरुग्राम में साड़ी चोरी के आरोप में हत्या का मामला सामने आया है। मामला नाथूपुर गांव का है।यहां दो गार्ड अलग-अलग कमरों में रहते हैं। 50 वर्षीय अजय सिंह की पत्नी रीना ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले पिंटू कुमार (30 साल) ने उसकी साड़ी चुरा ली। इस पर अजय सिंह और पिंटू कुमार में विवाद हो गया।अजय सिंह ने अपनी बंदूक से गोली चला दी जो पिंटू कुमार के पेट में लगी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अजय सिंह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। पिंटू कुमार बिहार का था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।Posted By: Arvind Dubey


Source: Dainik Jagran August 19, 2023 11:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */