Ayodhya News: 'वो ढांचा गया, सरकार भी गई, मुझे अफसोस नहीं', कल्याण सिंह का किस्सा - News Summed Up

Ayodhya News: 'वो ढांचा गया, सरकार भी गई, मुझे अफसोस नहीं', कल्याण सिंह का किस्सा


Views: 14934बतौर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कल्याण सिंह (Kalyan Singh News) की थी। यही नहीं, तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh Biography) ने विधानसभा में लिखित आश्वासन दिया था कि ढांचे को आंच नहीं आएगी। इसके साथ ही उन्होंने हाई कोर्ट में भी जो हलफनामा दिया उसमें भी कहा गया कि कारसेवा सांकेतिक होगी। हालांकि, 6 दिसंबर 1992 को ढांचा गिरा दिया गया। कल्याण सिंह ने उस रोज की घटना के बारे में बताया था कि पांच सौ साल तक संघर्ष हुआ लेकिन रामजन्मभूमि मुक्त नहीं हो पाई थी। बाबर के साथी मीर बाकी ने हिंदुओं को अपमानित करने के लिए मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा चला गया। सरकार भी चली गई थी। लेकिन मुझे सरकार जाने का कोई अफसोस नहीं। जिसके प्रति श्रद्धा होती है उसके मुकाबले सरकार गिरना तो बहुत मामूली चीज है। जिला प्रशासन ने कहा था कि हमने केंद्रीय सुरक्षाबल की 4 बटैलियन मांगी हैं। मैजिस्ट्रेट भी मिला है। हालांकि, कारसेवा के लिए लोग बहुत हैं। हमने उन्हें रोका हुआ है। हमें यह बताया जाए कि गोली चलाएं या नहीं। मैंने लिखित आदेश दिया था कि जैसी स्थिति है उसमें गोली ना चलाई जाए। वरना माहौल बिगड़ सकता है। अगर गोली चलती है तो हजारों लोग मारे जाते, देश में हिंसा हो सकती थी। मुझे इस बात का भी गर्व है कि मेरे माथे पर किसी भी कारसेवक की जान लेने का आरोप नहीं है। जो होना था वो हो गया। ढांचा गया, सरकार गई। मुझे 24 घंटे की सजा भी हुई। मेरे जैसे करोड़ों हिंदुओं की यही आशा थी कि राम का मंदिर बने।


Source: Navbharat Times July 05, 2021 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */