BEd Entrance Exam: पंजीकरण संख्या भूल गए हैं तो न हों परेशान, बस फालो करें यह तरीका - News Summed Up

BEd Entrance Exam: पंजीकरण संख्या भूल गए हैं तो न हों परेशान, बस फालो करें यह तरीका


लखनऊ विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों की समस्या का किया समाधान। राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर अपना बीएड 2021-23 की पंजीकरण संख्या और पासवर्ड अंकित करना होता है।लखनऊ, जागरण संवाददाता। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। कई अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरते समय अपनी पंजीकरण संख्या ही भूल गए, जिसकी वजह से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन पर संपर्क किया, जिसके बाद अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान करते हुए विस्तृत निर्देश भी जारी किए।राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर अपना बीएड 2021-23 की पंजीकरण संख्या और पासवर्ड अंकित करना होता है। आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी की पंजीकरण संख्या उसे, उसकी ई-मेल पर प्रेषित की गई थी। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश पंजीकरण संख्या भूल गए हैं, वे अपनी ईमेल, जिसे उन्होंने अपने बीएड 2021-23 के आवेदन पत्र में भरा था, उससे भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद भी यदि उन्हें इस ई-मेल से पंजीकरण संख्या नहीं मिल रही तो उन्हें ई-मेल helplineupbedw®wv@gmail.com पर अपना विवरण भेजना होगा। पंजीकरण संख्या उन्हें इसी ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।ई-मेल पर ये विवरण देना होगा : अभ्यर्थी का नाम, पिता और माता का नाम, अभ्यर्थी की जन्मतिथि, पंजीकृत मोबाइल नंबर, पंजीकृत ईमेल व हाईस्कूल परीक्षा पास करने का वर्ष।नया पासवर्ड भी बना सकते हैं : ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास पंजीकरण संख्या है, लेकिन अपना पासवर्ड भूल गए हैं। वे वेबसाइट से फॉरगेट पासवर्ड लि‍ंक पर क्लिक करके अपना नया पासवर्ड अपने पंजीकृत मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं।


Source: Dainik Jagran July 17, 2021 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */