BITSAT Application 2021: एडमिशन टेस्ट के लिए 29 मई तक आवेदन का मौका, ऐसे करें अप्लाई - News Summed Up

BITSAT Application 2021: एडमिशन टेस्ट के लिए 29 मई तक आवेदन का मौका, ऐसे करें अप्लाई


BITSAT Application 2021: एडमिशन टेस्ट के लिए 29 मई तक आवेदन का मौका, ऐसे करें अप्लाईBITSAT Application 2021 ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मई 2021 है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर विजिट कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन से संबंधित डिटेल इंस्ट्रक्शन उपलब्ध है।BITSAT Application 2021: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी (BITS Pilani) ने इंटिग्रेटेड फर्स्ट डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए एडमिशन टेस्ट (BITSAT 2021) का नोटिफिकेशन 23 फरवरी, 2021 को जारी किया था। आधिकारिक वेबसाइट पर इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मई, 2021 है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स, bitsadmission.com पर विजिट कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।ये हैं महत्वपूर्ण तारीखऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 29 मई, 2021ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की तारीख : 27 मई से 31 मई, 2021टेस्ट सेंटर आवंटित होने की तारीख : 2 जून, 2021एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तारीख : 12 जून, 2021ऑनलाइन परीक्षा की तारीख : 24 जून से 30 जून, 2021एडमिशन लिस्ट और वेट लिस्ट जारी होने की तारीख : 31 जुलाई, 2021बता दें कि ऑफिशियल वेबसाइट पर BITSAT 2021 के लिए इन्फॉर्मेशन ब्रोशर उपलब्ध है। इसके माध्यम से कैंडिडेट्स शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा व संबंधित अन्य पात्रता समेत परीक्षा प्रारूप और आवेदन से संबंधित डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं। उम्मीदवार, वेबसाइट पर जाकर BITSAT 2021 के लिए विवरणिका डाउनलोड कर सकते हैं।ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनऑनलाइन आवेदन करने के लिए, कैंडिडेट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, bitsadmission.com पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए BITSAT 2021 के लिए क्लिक हियर टू रजिस्टर लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां उपलब्ध इंस्ट्रक्शन को ठीक तरह से चेक करें और अलाउ मी टू अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यदि आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं तो न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी भर कर प्रोसीड करें। अब आप एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त कर लेंगे। इसके माध्यम से लॉगइन करके आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 06, 2021 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */