Bahraich : सीएम आगमन से पहले हरकत में आया प्रशासन, घाघरा नदी में शुरू हुआ कटान रोधी कार्य - News Summed Up

Bahraich : सीएम आगमन से पहले हरकत में आया प्रशासन, घाघरा नदी में शुरू हुआ कटान रोधी कार्य


Bahraich : जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन से पहले प्रशासन सक्रिय हो गया है। लंबे समय से ठप पड़े घाघरा नदी से जुड़े कार्यों को तेज़ी से शुरू कर दिया गया है।सुजौली थाना क्षेत्र में घाघरा नदी की सफाई और कटान रोकने के लिए ड्रेजर मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही कई जेसीबी और पोकलेन मशीनें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। सिंचाई विभाग की बोट भी कार्य में लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक, सुजौली क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव हर साल बाढ़ की चपेट में आते हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।शासन द्वारा सिंचाई बाढ़ खंड के माध्यम से इस कार्य के लिए पहले ही टेंडर जारी किया गया था। अब नदी का रुख मोड़ने और कटान रोधी कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का कल जनपद में आगमन प्रस्तावित है, जहां वे मोतीपुर क्षेत्र के सेमरहना गांव में भरतापुर के ग्रामीणों को जमीन का आवंटन भी करेंगे। ऐसे में प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।यह भी पढ़े : मैं उसकी जिद से टूट चुका था…5 साल पहले की थी लव मैरिज, अब पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट


Source: Dainik Bhaskar March 25, 2026 00:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */