Today Bank Holiday: आप अगर आज यानी 20 मार्च 2026, शुक्रवार को किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के मार्च महीने के हॉलिडे कलेंडर के अनुसार आज बैंक की छुट्टी है।भारत में बैंक की छुट्टियां केवल राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं।एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, तो जरूरी नहीं होता है कि वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे बैंक जाने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में आज बैंक खुले हैं या नहीं…आज 20 मार्च को बैंक खुले है या बंद? आज यानी 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को ईद-उल-फितर (रमजान) की वजह से कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।मार्च 2026 बैंक की छुट्टियांतारीख दिन छुट्टी का कारण किस शहर में बंद रहेंगे बैंक 1 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर 2 मार्च सोमवार होलिका दहन कानपुर, लखनऊ 3 मार्च मंगलवार होली 15 राज्यों के शहर 4 मार्च बुधवार होली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन 17 राज्यों के शहर 8 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर 13 मार्च शुक्रवार चापचर कुट आइजोल 14 मार्च शनिवार दूसरा शनिवार सभी शहर 15 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर 17 मार्च मंगलवार शब-ए-कद्र जम्मू और श्रीनगर 19 मार्च गुरुवार गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत 11 राज्यों के शहर 20 मार्च शुक्रवार ईद-उल-फितर (रमजान) कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा 21 मार्च शनिवार रमजान ईद और सरहुल सभी शहर 22 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर 26 मार्च गुरुवार श्री रामनवमी 13 राज्यों के शहर 27 मार्च शुक्रवार श्री राम नवमी 6 राज्यों के शहर 28 मार्च शनिवार दूसरा शनिवार सभी शहर 29 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर 31 मार्च मंगलवार श्री महावीर जयंती 15 राज्यों के शहरसोर्स – भारतीय रिजर्व बैंकछुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएंआज भले ही कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता है।यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बाद किन देशों में कितने बढ़े पेट्रोल के दाम, भारत में एक रुपया भी नहीं बढ़ी कीमतयह भी पढ़ें: HDFC Bank के शेयरों में बड़ी गिरावट… ₹1 लाख करोड़ मार्केट कैप हुआ कम
Source: NDTV March 20, 2026 04:50 UTC