Dubaulia, Basti : दुबौलिया ब्लॉक के फेरसन ग्राम पंचायत के रसोईया गांव में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ हैऔर लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को फोन कर ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।इससे नाराज होकर रसोईया गांव के ग्रामीण एंडेंगवा पदमापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए और प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे लगभग 32 उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिया गया है। इनमें दो कमर्शियल कनेक्शन भी हैं, जो तीन किलोवाट के हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण यह बार-बार खराब हो जाता है।ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए सांसद व स्थानीय विधायक के लेटर पैड पर भी विभाग को कई बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।प्रभारी अवर अभियंता ने बताया कि अभी हमे तीन दिन पहले चार्ज मिला है।ट्रांसफार्मर की खूटी खराब थी।उसको बदला जा रहा है।बिजली जल्द से जल्द बहाल हो जाएगी।इस मौके पर प्रमोद कुमार चौधरी, योगेंद्र कुमार,अशोक कुमार, रमेश, पाचू,पप्पू, राम गोपाल, उमेश आदि उपभोक्ता मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar March 10, 2026 11:40 UTC